spot_img

Begusarai : स्टेशन पर अंडा-ब्रेड खाकर अर्ध बेहोश हुए युवक का कुंआ में मिला शव

DEAD BODY OF SEMI UNCONSCIOUS YOUTH FOUND IN WELL

बेगूसराय : तेघड़ा थाना क्षेत्र के बरौनी फ्लैग गांव स्थित केलाबाड़ी ठाकुरबाड़ी के कुंआ से गुरुवार को एक युवक का शव बरामद किया गया है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची तेघड़ा पुलिस ने शव को कुंआ से बरामद किया।

तेघड़ा थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि बरौनी फ्लैग के जानकी कुमरी उच्च विद्यालय के समीप स्थित भोला दास ठाकुरबाड़ी के कुंआ से मुजफ्फरपुर निवासी शमद कुरैशी का शव बरामद किया गया है। मृतक के परिजनों के अनुरोध पर बगैर पोस्टमार्टम के ही शव परिजनों सौंप दिया गया।

शव लेने आए मृतक के परिजनों ने बताया कि शमद कुरैशी अपनी बेटी जशमीन निशा के साथ गुवाहाटी से ट्रेन पकड़कर गांव आ रहा था। बरौनी जंक्शन पर अंडा-ब्रेड खाने के बाद शमद की हालत बिगड़ने लगी और वह पानी लेकर आने की बाद कहकर भटककर कहीं दूर चला गया। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर माइक से अलाउंस करवाने के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका।

मृतक की पुत्री जशमीन निशा ने बताया कि उसके पिता के पास 12-13 हजार रुपये भी था। बरौनी में अपने पिता से बिछड़ने के बाद परिजनों से संपर्क कर वह अपने घर मुजफ्फरपुर चली गई थी। बरौनी जंक्शन पर नशाखुरानी का शिकार होने के बाद शायद अर्ध-बेहोशी की हालत में बरौनी फ्लैग के ठाकुरबाड़ी के कुंआ में गिरने से मौत हो गई।

Explore our articles