बेगूसराय:(Begusarai) लोकसभा के 2024 में होने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) चार सौ से अधिक सीट पर जीत कर एक बार फिर सरकार बनाने का अभियान शुरू कर चुकी है। 2024 के लोकसभा चुनाव में जहां चार सौ से अधिक सीट जीतने का लक्ष्य तो बिहार के भी सभी 40 सीट पर जीत होगी।
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुमित सन्नी ने यह बातें शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों से निरंतर काम करते हुए आज भाजपा युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष मनोनीत होना एक सुखद अनुभव है। 2012-13 से लगातार पार्टी में कार्यकर्ता के रूप में काम किया। पार्टी के सभी कार्यक्रमों में उत्साही युवा के तौर पर शामिल हुआ।
उन्होंने कहा कि 2016 में तात्कालीन जिलाध्यक्ष संजय सिंह द्वारा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक के रूप में पार्टी में दायित्व मिला। जिसमें खिलाड़ियों का सम्मान समारोह, अनेकों खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 2018 में लोकसभा मीडिया प्रभारी का अतिरिक्त प्रभार 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए दिया गया। 2019 के लोकसभा चुनावों में दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वाह किया।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह रिकॉर्ड मतों से विजय प्राप्त कर बेगूसराय के सांसद बने। 2019 में संगठन विस्तार में निवर्तमान अध्यक्ष राजकिशोर सिंह के द्वारा जिला मीडिया प्रभारी के दायित्व दिया गया। इस बीच 2020 विधानसभा चुनाव का बिगुल बजा। संगठन में काम करते हुए 2020 के विधानसभा चुनाव में बेगूसराय विधानसभा में काम करते हुए विजय पताका लहराया और भारतीय जनता पार्टी ने बेगूसराय और बछवाड़ा सीट पर विजय हासिल किया, तीसरे सीट बखरी पर हम कुछ मतों से ही पीछे रह गए।
2020 से 2023 तक अनेकों सफल कार्यक्रम का हिस्सा बना, जो सफल कार्यक्रम जिला भाजपा, बेगूसराय के द्वारा आयोजित की गई। 2023 में फिर से संगठन विस्तार में जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा के द्वारा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। पार्टी के भरोसे पर खरा उतर कर 2024 के लोकसभा चुनाव एवं 2025 के विधानसभा चुनावों में विजय दिलाना ही प्राथमिकता होगी।
सन्नी ने कहा कि पार्टी में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ना, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कामों को जन-जन तक पहुंचना हमारा मुख्य उद्देश्य है। हम सभी लोकसभा एवं विधानसभा के चुनावों को मजबूती से लड़ेंगे। चार सौ से अधिक सीट जीतकर फिर से नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बनाएंगे। 2025 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा। बिहार में सरकार अपने दम पर बनाना हम सबों का प्रमुख उद्देश्य होगा। जिससे बिहार में जंगलराज खत्म हो और बिहार विकास के रास्ते पर अग्रसर हो।


