spot_img

Begusarai : धरती से पानी का दोहन बंद करे बरौनी पेप्सी प्लांट प्रबंधन, नहीं तो होगा आंदोलन : गिरिराज सिंह

बेगूसराय : केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि बेगूसराय के बरौनी में पेप्सिको प्लांट द्वारा अपने उत्पादन के लिए प्रतिदिन हजारों लीटर पानी धरती से निकाला जा रहा है। इस क्षेत्र में पानी का वाटर लेवल नीचे चला जाएगा, जिससे जल संकट पैदा होने का खतरा है। प्रबंधन गंगा नदी से पानी लेकर प्लांट को चलाए। अगर ऐसा नहीं करता है तो किसानों के साथ पेप्सी प्लांट की घेराबंदी की जाएगी।

बीहट में एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण को लेकर बीहट नगर वासियों के द्वारा शनिवार को आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पेप्सी प्लांट में 80 प्रतिशत मजदूर बाहर से आकर काम करते हैं। लेकिन पानी हमारा ले रहे हैं, कंपनी की ऐसी मनमानी नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि बीहट की बेटियों ने कबड्डी के क्षेत्र में जिला और राज्य का नाम रौशन कर रही है। आज आपके द्वारा दिए गए सम्मान का सदा ऋणी रहूंगा।

गिरिराज सिंह ने कहा कि जात-पात और पार्टी से ऊपर से उठकर एक साथ बीहट के लोगों ने संगठित होकर एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण के पक्ष में आवाज बुलंद किया, आज यह उसी का परिणाम दिख रहा है। एलिवेटिड फ्लाईओवर की लंबे समय से चली आ रही मांग को लेकर बीहट के ग्रामीण प्रयास कर रहे थे, जिसे पथ निर्माण मंत्री नितिन गडकरी ने मंजूरी दे दी। यहां विकास की अपार संभावनाएं हैं, जिसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

नगर विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि विगत 50 वर्ष के बाद बेगूसराय में विकास हो रहा है, यह बेगूसराय का स्वर्णिम काल है। सांसद प्रतिनिधि अमरेन्द्र कुमार अमर ने कहा कि सांस्कृतिक परंपरा का नाम बीहट है। बेगूसराय में राजनीति बदल रहा है, आने वाले दस साल में एक नए विकसित जिला के रूप में बेगूसराय की पहचान होगी। कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा, कांग्रेस नेता नंदकिशोर सिंह, रामनारायण सिंह, अरुंधती देवी, सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार सिंह एवं समाजिक कार्यकर्ता रामकृष्ण ने भी संबोधित किया।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

Explore our articles