spot_img

Bareilly : होली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मारा छापा

Bareilly: Food Safety Department team conducts raids ahead of Holi

बरेली : (Bareilly) होली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग (Food Safety Department) की टीम ने मारा छापा की सघन जांच में शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों से लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूनों में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। लैब परीक्षण में मसाले, तेल, घी और चायपत्ती सहित कई उत्पाद अधोमानक या असुरक्षित पाए गए हैं।

परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एच.एन. फूड प्रोडक्ट्स से लिया गया ‘चटपटा पास्ता मसाला’ (“Chatpata Pasta Masala”) का नमूना परीक्षण में अधोमानक एवं असुरक्षित पाया गया। जांच में उसमें गांठें (लम्प्स) और फंगल ग्रोथ पाई गई, जिससे इसे उपभोग के लिए अनुपयुक्त घोषित किया गया।

श्यामगंज स्थित मूर्ति इंटरप्राइजेज (Murti Enterprises in Shyamganj) से लिए गए भुने चने के नमूने में औरामाइन रंग की पुष्टि हुई, जो खाद्य पदार्थों में प्रतिबंधित है। इसे भी असुरक्षित करार दिया गया।

जिलाधिकारी अविनाश सिंह (District Magistrate Avinash Singh) ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने उपभोक्ताओं से भी खरीदारी के समय सतर्कता बरतने की अपील की है।

हल्दी, धनिया और मिर्च भी मिलावटी
इज्जतनगर क्षेत्र में स्थित एक प्रतिष्ठान से लिए गए सप्तऋषि ब्रांड के धनिया और हल्दी पाउडर अधोमानक पाए गए, जबकि उसी ब्रांड का तीखा मिर्च पाउडर असुरक्षित घोषित हुआ। परीक्षण में इसमें सूडान-2 और सूडान-3 जैसे निषिद्ध कृत्रिम रंग मिले, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माने जाते हैं।

चायपत्ती में मिलाया सनसेट यलो रंग
शहदाना, श्यामगंज स्थित रिच इंडिया टी प्रा.लि. की एटीसी ब्रांड (Rich India Tea Pvt. Ltd) में सनसेट यलो रंग पाया गया, जिसे अधोमानक और असुरक्षित श्रेणी में रखा गया। नारियावल रोड स्थित बाला जी ट्रेडर्स से लिए गए ‘राजहंस हेल्थ रिफाइंड सोयाबीन ऑयल’ का नमूना भी मानकों पर खरा नहीं उतरा।

कानूनी प्रक्रिया और आगे की कार्रवाई
Food Safety and Standards Act की धारा 46(4) के अंतर्गत संबंधित कारोबारियों को 30 दिन के भीतर अपील का अवसर दिया गया है। निर्धारित अवधि में अपील न करने पर नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। होली को देखते हुए विशेष अभियान जारी है। विभिन्न डेयरी और दूध विक्रेताओं से नमूने लिए गए हैं, साथ ही फरीदपुर क्षेत्र के नौ कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण किया गया है।

Explore our articles