spot_img

Barcelona : मैड्रिड ने सेल्टा को हराकर बार्सीलोना पर दबाव बनाया

बार्सीलोना : रीयाल मैड्रिड ने सेल्टा विगो को 2 . 0 से हराकर स्पेनिश लीग फुटबॉल में शीर्ष पर काबिज बार्सीलोना पर दबाव बना दिया। मार्को असेंसियो ने हाफटाइम से तीन मिनट पहले गोल करके बढत बनाई। इसके बाद सेंटर बैक एडेर मिलिताओ ने 48वें मिनट में दूसरा गोल किया। इस जीत के बाद मैड्रिड और बार्सीलोना के बीच सिर्फ आठ अंक का अंतर रह गया है। बार्सीलोना को रविवार को तीसरे स्थान पर काबिज एटलेटिको मैड्रिड से खेलना है। बार्सीलोना को पिछले दो मैचों में ड्रॉ से संतोष करना पड़ा जिससे मैड्रिड ने उसकी बढत का अंतर कम कर दिया। अन्य मैचों में रीयाल सोशिदाद ने रायो वालेकानो को 2.1 से हराकर चौथे स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। पांचवें स्थान पर काबिज रीयाल बेटिस को ओसासुना ने 3.2 से मात दी।एथलेटिक बिलबाओ ने अल्मेरिया को 2 . 1 से हराया जबकि वाल्लाडोलिड ने गिरोना को 1.0 से मात दी।

Explore our articles