spot_img

BARAMATI : वायुसेना का हेलीकॉप्टर महाराष्ट्र के बारामती में एमरजेंसी लैंडिंग
चालक दल के सदस्य और विमान सुरक्षित

बारामती : वायुसेना का एक हेलीकॉप्टर किसी तकनीकी गड़बड़ी के कारण बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के बारामती में एहतियातन उतरा।

भारतीय वायुसेना के जनसंपर्क अधिकारी विंग कमांडर आशीष मोघे ने बुधवार को बताया, वायुसेना का एक चेतक हेलीकॉप्टर किसी संदिग्ध तकनीकी समस्या के कारण बारामती हवाई अड्डे के एक खुले क्षेत्र में एहतियातन उतरा। चालक दल के सदस्य और विमान सुरक्षित हैं।

पुणे जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हेलीकॉप्टर सुबह करीब साढ़े दस बजे एहतियातन उतरा। उन्होंने बताया कि तकनीकी समस्या ठीक हो जाने के बाद दोपहर एक बजे हेलीकॉप्टर ने अपने गंतव्य के लिए उड़ान भरी।

Dubai : कतर ने एलएनजी व अन्य उत्पादों का उत्पादन अस्थायी रूप से रोका

दुबई : (Dubai) पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कतर की सरकारी ऊर्जा कंपनी कतर एनर्जी (West Asia, Qatar's state-owned energy company, Qatar...

Explore our articles