spot_img

Bangkok : थाईलैंड टेनिस मास्टर्स की अप्रैल में होगी शुरुआत, आधिकारिक जर्सी का अनावरण

Bangkok: Thailand Tennis Masters to begin in April, official jersey unveiled

बैंकॉक : (Bangkok) थाईलैंड टेनिस मास्टर्स 2026 (Thailand Tennis Masters 2026) के आयोजकों ने टूर्नामेंट के आधिकारिक जर्सी का अनावरण कर दिया है। बैंकॉक में आयोजित विशेष समारोह में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की मौजूदगी के बीच जर्सी लॉन्च की गई। इस आयोजन का उद्देश्य खेल पर्यटन को बढ़ावा देना और थाईलैंड को वैश्विक खेल मानचित्र पर और मजबूत करना है।

यह टूर्नामेंट 13 से 20 अप्रैल तक नॉनथाबुरी टेनिस सेंटर (Nonthaburi Tennis Center) में खेला जाएगा। आठ दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 16 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे और कुल 31 मुकाबले खेले जाएंगे।

जर्सी लॉन्च कार्यक्रम एनएच बैंकॉक सुखुमवित बुलेवार्ड (Bangkok Sukhumvit Boulevard) में आयोजित हुआ, जहां लॉन टेनिस एसोसिएशन ऑफ थाईलैंड की कार्यकारी समिति के प्रतिनिधि नन्नाफाट नंतासुक और सचिन तोमर (Chairman of Red Talent Group) ने अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट की आधिकारिक घोषणा की।

इस समारोह में थाईलैंड के उभरते युवा खिलाड़ी क्रेडिट चैयारिन (Kredit Chaiyarin) (JD) और थीरापत खंतिवीरावत (Theerapat Khantivirawat) (WINNER) भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण टूर्नामेंट जर्सी का अनावरण था, जिसे कजाखस्तान के अंतरराष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी ग्रिगोरी लोमाकिन सहित कई खिलाड़ियों ने प्रस्तुत किया।

आयोजकों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य खेल पर्यटन के माध्यम से थाईलैंड को बढ़ावा देना है। टूर्नामेंट के तहत चार प्रमुख पर्यटन शहरों—बैंकॉक, पटाया, फुकेत और हुआ हिन—को वैश्विक दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। प्रत्येक भाग लेने वाला क्लब इन शहरों में से किसी एक का प्रतिनिधित्व करेगा।

यह टूर्नामेंट लॉन टेनिस एसोसिएशन ऑफ थाईलैंड अंडर रॉयल पैट्रनेज द्वारा रेड टैलेंट ग्रुप और एलान इवेंट एंड डिजाइन के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। लॉन्च समारोह में सचिन तोमर (Sachin Tomar) ने कहा कि इस टूर्नामेंट का उद्देश्य टेनिस के माध्यम से थाईलैंड के पर्यटन को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देना है।

उन्होंने कहा, “हमारा मुख्य लक्ष्य खेल पर्यटन के जरिए थाईलैंड को दुनिया के सामने पेश करना है। ‘थाईलैंड टेनिस मास्टर्स’ के माध्यम से हम देश की संस्कृति, पर्यटन स्थलों और खेल क्षमता को वैश्विक दर्शकों तक पहुंचाना चाहते हैं।”

टूर्नामेंट के मुकाबलों का प्रसारण वैश्विक स्तर पर कई प्लेटफॉर्म्स पर किया जाएगा, जिनमें यूरोप का प्रमुख खेल नेटवर्क यूरोस्पोर्ट भी शामिल है। इसके जरिए दुनिया भर के टेनिस प्रशंसक इस टूर्नामेंट को देख सकेंगे और इससे थाईलैंड में पर्यटन तथा अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Explore our articles