बांदा : बांदा रानी दुर्गावती मेडिकल काॅलेज में कार्यरत दम्पति न्यूरो सर्जन डाॅक्टर अरविंद कुमार झा और बालरोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनीता अग्रहरि झा ने अपनी बेटी श्रीनिका अग्रहरि झा के तीसरे जन्मदिन के अवसर पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगा कर लगभग 65 मरीजों का उपचार किया।
डॉ. दम्पति ने रानी दुर्गावती मेडिकल काॅलेज के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस रक्तदान शिविर में काॅलेज के प्रधानाचार्य एसके. कौशल, डाॅक्टर अरविंद कुमार झा, डाक्टर महेश कुमार, अजय पाल, शैलेन्द्र, अनिल कुमार, अनीस कुमार गुप्ता, अवधेश कुमार, प्रकाश नारायण त्रिपाठी, मनोज कुमार चतुर्वेदी, ज़ीशाम आलम, रवि शंकर, दीपक कुमार सिंह, मनीष चौधरी, अनुराधा गुप्ता, प्रदीप कुमार, सुरेंद्र सिंह, सहित 17 लोगों ने रक्तदान किया।
रानी दुर्गावती मेडिकल काॅलेज के प्रधानाचार्य डाक्टर एसके. कौशल ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में एक अच्छा पैगाम देते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि समाज के लोग भी अपनी खुशियों में उन गरीब मरीजों का भी ध्यान रखें जिनका कोई नहीं होता है।
इस कार्यक्रम में सेवर्स ऑफ लाइफ के अध्यक्ष सलमान खान और उनकी टीम के साथ-साथ डाॅक्टर फहीमुद्दीन ब्लड बैंक इंचार्ज, रानी दुर्गावती मेडिकल काॅलेज, डाॅक्टर अपर्णा सिंह, डाॅक्टर अंजली नारायण, डाॅक्टर प्रियंका गर्ग, अश्वनी गुप्ता लैब टेक्निशन, स्वीकृति श्रीवास्तव ने सहयोग किया।


