spot_img
HomelatestBalrampur/Raipur: करंट की चपेट में आने से दो बच्चे झुलसे

Balrampur/Raipur: करंट की चपेट में आने से दो बच्चे झुलसे

बलरामपुर/रायपुर : (Balrampur/Raipur) जिले के रामानुजगंज के वार्ड क्रमांक एक में मुर्गी फार्म के आगे कन्हर नदी से खेती के लिए पानी लेने के लिए गड्ढा कर सबमर्सिबल लगाया गया था, जिससे करंट लीक कर रहा था। नदी नहाने गए दो बच्चे आज इसकी चपेट में आ गये व बेहोश हो गए। काफी देर बाद जब स्थानीय लोगों के द्वारा देखा गया तो इसकी सूचना परिजनों को दी गई। तत्काल परिजन मौके पर पहुंचे एवं दोनों बच्चों को 100 बिस्तर अस्पताल लाया गया, जिसमें से एक बच्चे विशाल की स्थिति गंभीर देखते हुए तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, नगर पालिका में काम करने वाले बाल गोविंद के 16 वर्षीय पुत्र बादल, पुरी वार्ड के ही विशाल कश्यप पिता अक्षय कश्यप उम्र 12 वर्ष के साथ आज सुबह 11 बजे के करीब कन्हर नदी नहाने गए थे। वार्ड क्रमांक 1 में मुर्गी फार्म के आगे नदी में खेती के पानी पटाने के लिए गड्ढा कर सबमर्सिबल मशीन लगाया गया था जिसमें करंट था। इसी करंट की चपेट में दोनों बच्चे किसी प्रकार से आ गए एवं बेहोश हो गए। काफी देर तक दोनों बच्चे बेहोश वहीं पर पड़े रहे। जब स्थानीय लोगों ने देखा तो तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी। शाम 4 के करीब दोनों बच्चों को 100 बिस्तर अस्पताल लाया गया। जहां विशाल की स्थिति गंभीर देखते हुए तत्काल जिला चिकित्सालय बलरामपुर रेफर कर दिया गया। बादल की स्थिति इलाज के बाद सामान्य बताई जा रही है।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर