spot_img

Balrampur : रामानुजगंज में बड़ी कार्रवाई: डुप्लीकेट प्रोडक्ट और कॉपीराइट उल्लंघन पर दिल्ली टीम की दबिश

बलरामपुर : (Balrampur) छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र (Ramanujganj police station area) में आज बुधवार दोपहर डुप्लीकेट प्रोडक्ट और कॉपीराइट उल्लंघन के संदेह पर दिल्ली से आईटी विभाग (Information Technology) की विशेष टीम ने कई प्रतिष्ठानों में छापेमारी की है। सूत्रों के अनुसार यह टीम पांच से छह गाड़ियों के काफिले के साथ रायपुर से रामानुजगंज पहुंची और पहुंचते ही अलग-अलग स्थानों पर एक साथ दबिश दी।

टीम उन प्रतिष्ठानों की जांच कर रही है, जिन पर नकली उत्पाद बेचने और कॉपीराइट का उल्लंघन करने की शिकायतें मिली थीं। जांच के दौरान संदिग्ध सामग्री, दस्तावेजों और स्टॉक का गहराई से निरीक्षण किया जा रहा है। अधिकारियों ने संबंधित व्यापारियों से पूछताछ भी शुरू की है। जांच में शामिल अधिकारियों ने फिलहाल किसी भी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि करने से इंकार किया है, लेकिन माना जा रहा है कि कार्रवाई व्यापक स्तर पर चल रही है और कई अन्य ठिकानों को भी शामिल किया जा सकता है।

सूत्रों के अनुसार कार्रवाई समाप्त होने के बाद विभाग जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरा विवरण साझा करेगा। छापेमारी की खबर फैलते ही स्थानीय बाजारों में हलचल तेज हो गई है और व्यापारी समुदाय (business community) स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए है। फिलहाल जांच जारी है।

Dubai : कतर ने एलएनजी व अन्य उत्पादों का उत्पादन अस्थायी रूप से रोका

दुबई : (Dubai) पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कतर की सरकारी ऊर्जा कंपनी कतर एनर्जी (West Asia, Qatar's state-owned energy company, Qatar...

Explore our articles