spot_img

Balodabazar: जलकर नही पटाने पर हुई बड़ी कार्रवाई, साऊथ एशियन एग्रो इंडस्ट्रीज हैदराबाद की जमीन को कर दी गई नीलाम

बलौदाबाजार:(Balodabazar) कलेक्टर चंदन कुमार के निर्देश पर जलकर नही पटाने वाले हैदराबाद की साऊथ एशियन एग्रो इंडस्ट्रीज सख्त कार्रवाई करते हुए उनकी जमीन को नीलाम कर दी गई है।

कलेक्टर के आदेश पर बलौदाबाजार तहसीलदार राजू पटेल द्वारा ग्राम खजुरी प.ह.नं. 02 रा.नि.मं. लटुवा तहसील बलौदाबाजार में स्थित साऊथ एशियन एग्रो इंडस्ट्रीज हैदराबाद की भूमि खसरा नं. 588 / 1, 588 /2 रकबा 1.902 हे. भूमि की नीलामी की प्रक्रिया किया गया। नीलामी में 06 बोलीदार सम्मिलित हुए जिसमें अनिमेश इस्पात प्रा. लि. द्वारा अधिकत्तम बोली 70 लाख रूपये बोल कर उक्त भूमि प्राप्त की गयी।

उल्लेखनीय है कि, साऊथ एशियन एग्रो इंडस्ट्रीज हैदराबाद के विरूद्व सिंचाई विभाग के जल कर की राशि 67 लाख 875 रुपये वसूल की जानी थी। जिसे नियमानुसार कार्रवाई कर नीलामी की कार्रवाई किया गया।

Srinagar : खामेनेई की हत्या के विरोध में कश्मीर में हुए प्रदर्शनों पर लगाए गए प्रतिबंध हटे, जनजीवन सामान्य

श्रीनगर : (Srinagar) ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई (Iran's Supreme Leader Ayatollah Ali Khamene) की हत्या के बाद घाटी के कई हिस्सों...

Explore our articles