
23 खाली सिलेंडर जब्त
बलौदाबाजार : (Balodabazar) जिले में अवैध एलपीज़ी गैस सिलेंडर (illegal LPG gas cylinders) के जमाखोरी व कालाबाजारी के विरुद्ध जांच एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में शनिवार को एसडीएम सिमगा (Simga Sub-Divisional Magistrate) (SDM) के नेतृत्व में सिमगा में जांच अभियान चलाया गया, जिसमें गोदाम से 23 अवैध खाली सिलेंडर जब्त किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जांच में सिमगा के व्यापारी योगेश ताम्रकार (Simga Sub-Divisional Magistrate) (SDM) के गोदाम से 23 नग अवैध खाली सिलेंडर को जब्त कर गैस एजेंसी को सुपुर्द किया गया । इसके साथ ही सिमगा स्थित माँ बमलेश्वरी गैस एजेंसी एवं अमृत बर्तन भंडार (Maa Bamleshwari Gas Agency and Amrit Bartan Bhandar) की भी जाँच की गयी। इस दौरान तहसीलदार सिमगा, खाद्य निरीक्षक एवं राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।


