spot_img

Ballia : बलिया में बेटे ने पिता को मौत के घाट उतारा

बलिया (Ballia) : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बलिया जिले के थाना दोकटी में शुक्रवार देर रात को संपत्ति के विवाद में बेटे ने चाकू से गोदकर पिता को मौत के घाट उतार दिया। शनिवार को घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया ।

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) (Additional Superintendent of Police) (South) कृपाशंकर ने शनिवार सुबह बताया कि भगवानपुर गांव निवासी लालजी यादव (48) के तीन बेटे राकेश, गोविंद और मुकेश यादव हैं। लालजी और उनको बेटों में शुक्रवार की रात में संपत्ति बंटवारे को लेकर बात हो रही थी। इसी बीच बात बिगड़ गई और मुकेश ने घर में रखे चाकू से अपने पिता पर कई वार कर दिया। पिता को बचाने आए दोनों भाइयों पर भी मुकेश ने हमला कर दिया। इससे उसके पिता लालजी यादव लहू-लुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने घायल लालजी यादव को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

एएसपी (ASP) ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपित बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

Gorakhpur : गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो एफआईआर : मुख्यमंत्री

पीड़ितों की सहायता में लापरवाही या शिथिलता अक्षम्य : योगीगोरखपुर (Gorakhpur) : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने अधिकारियों को सख्त निर्देश...

Explore our articles