spot_img

Ballia: बलिया में सपा और सलेमपुर में भाजपा के बीच कांटे का संघर्ष

बलिया:(Ballia) बलिया लोकसभा क्षेत्र की मतगणना के शुरुआती रुझान में सपा के सनातन पाण्डेय (Sanatan Pandey) आगे चल रहे हैं। जबकि सलेमपुर में भाजपा और सपा के बीच कांटे का संघर्ष दिख रहा है।

बलिया लोकसभा क्षेत्र की मतगणना में शुरुआत से ही सपा के सनातन पाण्डेय आगे चल रहे हैं। पूर्वाह्न 11 बजे तक सपा के सनातन पाण्डेय भाजपा के नीरज शेखर पर बढ़त बनाए हुए हैं। यहां सपा को अब तक 27213 मत और भाजपा को 18262 मत मिले हैं। 8951 से सपा आगे चल रही है। जबकि सलेमपुर में शुरुआत में भाजपा के रविंदर कुशवाहा आगे थे। लेकिन कांटे के संघर्ष में वे कई बार पीछे भी हुए। हालांकि, 11 बजे तक भाजपा के रविंदर कुशवाहा 22426 और सपा के रमाशंकर राजभर 21003 मत पाए थे। यहां भाजपा 1423 वोटों से आगे हैं।

Tehran/Tel Aviv/Washington : होर्मुज विवाद पर भड़का युद्ध: अमेरिका-इजराइल का ईरान पर हमला, 34 की मौत

तेहरान/तेल अवीव/वाशिंगटन : (Tehran/Tel Aviv/Washington) अमेरिका-इजराइल का 28 फरवरी को ईरान के खिलाफ शुरू किया गया एकीकृत सैन्य अभियान समूचे पश्चिम एशिया के संकट...

Explore our articles