
बालाघाट : (Balaghat) मध्य प्रदेश सरकार (Madhya Pradesh government) ने बड़ा फैसला लेते हुए नक्सल मुक्त अभियान के दौरान अदम्य शौर्य और साहस का परिचय देने वाले मध्य प्रदेश पुलिस के 60 जवानों को आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav)ने सोमवार को बालाघाट में आयोजित कार्यक्रम में इन 60 जवानों को क्रम से पूर्व पदोन्नति प्रदान कर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को बालाघाट पहुंचे। यहां उन्होंने शहीद स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि दी और नक्सली गतिविधि पर लगाई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बालाघाट में आयोजित “मध्य प्रदेश पुलिस क्रम से पूर्व पदोन्नति अलंकरण समारोह” में (“Madhya Pradesh Police Out-of-Turn Promotion Ceremony” in Balaghat) सहभागिता कर क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए 100 करोड़ से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नक्सल विरोधी अभियान पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया एवं बालाघाट जिले के पुलिस थानों और प्रतिष्ठानों को आईएसओ प्रमाण-पत्र प्रदान करते हुए बधाई व शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों द्वारा “नक्सल मुक्त मध्य प्रदेश” (Naxal-free Madhya Pradesh) के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अभिनंदन किया गया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में घोषणा की कि नक्सल समाप्त होने के बाद पहली बार कैबिनेट की बैठक बालाघाट में होगी। उन्होंने कार्यक्रम में हॉक फोर्स के 60 जवानों को बैच लगाकर आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन दिया। जिन्होंने नक्सली मुठभेड़ में अदम्य साहस का प्रदर्शन किया था। यह पदोन्नति उन जवानों को दी गई, जिन्होंने 14 जून 2025 को रूपझर थाना क्षेत्र के पचामादादर-कटेझिरिया पहाड़ी जंगल में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने नक्सली घटना में शहीद होने वाले आमजन के परिवार के 14 परिवारों को नौकरी का पत्र सौंपा। साथ ही बैगा महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले आदिवासी टीमों और नक्सल में बेहतर काम करने वाले सीआरपीएफ को भी सीएम ने सम्मानित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नक्सली समस्या को ‘कैंसर’ (Naxalite problem as cancer) बताया। वहीं उन्होंने तात्कालीन कांग्रेस सरकार में मंत्री लिखीराम की नक्सलियों की ओर से हत्या किए जाने पर भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आज कांग्रेसी खामोश हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मंत्री की हत्या का बदला उनकी सरकार ने लिया।
पदोन्नति पाने वालों में विपिन चंद्र खलको, शुभम प्रताप सिंह तोमर, रत्नेश मीणा, मनोज कुमार यादव, प्रदीप कुमार परते और सुनील सिंह कुशवाह के अलावा अन्य 53 जवान शामिल हैं। हॉक फोर्स के इन जवानों ने प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के मलाजखंड दलम के पांच सदस्यों रीता उर्फ तुब्बी, श्रीरांगु हिड़ामी उर्फ देवचंद, सुमन, ईमला उर्फ तुलसी और रवि मड़ावी उर्फ बदरे को मार गिराया था।


