spot_img

Baghdad : इराक में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास और एरबिल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास विस्फोट

Baghdad: Explosions near the US Consulate and Erbil International Airport in Iraq

बगदाद : (Baghdad) अमेरिका-इजराइल के 28 फरवरी से ईरान के खिलाफ शुरू किए सैन्य अभियान की लपटों से घिरे खाड़ी देशों में हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे। ईरान ने इन देशों के खिलाफ लगातार हमले कर रहा है। इराक में आज सुबह अमेरिकी वाणिज्य दूतावास और एरबिल इंटरनेशनल एयरपोर्ट (US Consulate and Erbil International Airport) के पास शक्तिशाली विस्फोट हुआ है।

अमेरिकी न्यूज चैनल सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार सुबह इराक के एरबिल में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास (US Consulate) और एरबिल इंटरनेशनल हवाईअड्डा इलाके के पास जबरदस्त धमाका हुआ है। खाड़ी देश ईरानी ड्रोन और मिसाइलों की नई लहरों को रोकने का प्रयास कर रहे हैं। ईरान ने तेल भंडारण केंद्रों और टैंकरों (oil storage facilities and tankers) को निशाना बना रहा है।

इराक के कुर्दिस्तान इलाके में एरबिल इंटरनेशनल हवाईअड्डा (Erbil International Airport) से धुआं उठता दिख रहा है। इससे पहले, इराक के समुद्री इलाके में ईरानी ड्रोन ने दो विदेशी तेल टैंकरों पर हमला किया। कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और 38 अन्य को बचा लिया गया। ईरान ने इसकी जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि जलमार्ग के नीचे हुए ड्रोन हमले में टैंकर उड़ गए। सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय (Saudi Arabia’s Defense Ministry) ने कहा कि उसने देश के पूर्वी हिस्सों में 20 से ज्यादा ड्रोन को रोककर नष्ट कर दिया है।

बहरीन ने कहा कि ईरानी हमलों में देश के उत्तरी मुहर्रक गवर्नरेट में एक जगह पर फ्यूल टैंक को निशाना बनाया गया। गृह मंत्रालय ने आस-पास के चार कस्बों और गांवों के लोगों को चेतावनी दी कि वे धुएं और आग के असर से बचने के लिए अपने घरों में रहें और खिड़कियां बंद रखें।

संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) ने कहा कि उसके एयर डिफेंस “ईरान से आने वाले मिसाइल और ड्रोन के खतरों” का जवाब दे रहे हैं। दुबई के सरकारी मीडिया ऑफिस ने कहा कि क्रीक हार्बर के पास एक बिल्डिंग पर एक ड्रोन गिरा और मामूली आग पर काबू पा लिया गया। कुवैत की सेना ने कहा कि उसके एयर डिफेंस भी “दुश्मन के मिसाइल और ड्रोन के खतरों” का जवाब दे रहे हैं।

इस बीच इराक ने ईरान से संयम बरतने की अपील की है। इराक के तेल मंत्रालय (Iraq’s Oil Ministry) ने कहा कि फारस की खाड़ी में तेल टैंकरों को निशाना बनाने से चिंता बढ़ गई है। इराक ने समुद्री रास्तों की सुरक्षा की अपील की है। मंत्रालय ने कहा कि समुद्री रास्तों में तेल टैंकरों से जुड़ी घटनाएं वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए चिंताजनक संकेत हैं।

Explore our articles