spot_img

BAGHDAD : इराक के किरकुक में जातीय हिंसा के बाद कर्फ्यू, तीन प्रदर्शनकारियों की मौत

बगदाद:(BAGHDAD) इराक में उत्तरी प्रांत के जातीय रूप से मिश्रित आबादी वाले शहर किरकुक में कुर्दिश और अरब निवासियों के बीच भड़की हिंसा में तीन प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई और एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। यह जातीय संघर्ष कुर्दों, अरबों और तुर्कमेनिस्तान के लोगों के बीच छिड़ा है। इस हिंसक संघर्ष के बाद किरकुक में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में इराक के सुरक्षा बलों और पुलिस के हवाले से यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार किरकुक को तेल का शहर भी कहा जाता है। यहां कई दिन से जातीय समूहों के बीच टकराव हो रहा है। शनिवार को हुई झड़प के दौरान तीन प्रदर्शनकारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई और 14 अन्य लोग घायल हो गए। इसके मद्देनजर प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने किरकुक कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है।

New Delhi : व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ाने के लिए भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव का आयोजन

नई दिल्ली : (New Delhi) भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव (India-Nepal Trade Festival) का दूसरा संस्करण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधाानी नई दिल्ली (national capital, New Delhi)...

Explore our articles