spot_img

Bageshwar : पिंडारी ग्लेशियर में फंसे सभी 14 ट्रैकर्स का सकुशल रेस्क्यू

बागेश्वर : उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के पिंडारी ग्लेशियर में हिमस्खलन से 13 विदेशी सहित 14 ट्रैकर फंस गये थे। एसडीआरएफ टीम सभी ट्रैकर्स को सकुशल रेस्क्यू कर द्वारी लेकर आ गई है। वे सभी स्वस्थ बताये जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार एसडीआरएफ टीम सभी 14 ट्रैकर्स को सकुशल खुचिया से द्वारी लेकर आ गई है। सभी का स्वास्थ्य ठीक है। टीम और ट्रैकर्स आज रात्रि विश्राम जीएमवीएन द्वारी में ही करेंगे। कल सुबह वे सभी खाती के लिए रवाना होंगे।

दो दिन पूर्व 20 अप्रैल की रात्रि पिंडारी ग्लेशियर में हिमस्खलन होने से ग्लेशियर पर प्रशिक्षण के लिए 14 ट्रैकर (13 विदेशी व 01 भारतीय) के फंस गये थे। सूचना पर स्थानीय शासन व प्रशासन ट्रैकरों की सुरक्षा व रेस्क्यू के लिए टीम सक्रिय हुई। उच्चाधिकारियों की ओर से ट्रैकरों की सहायता के लिए अपने-अपने विभाग से मेडिकल किट, एम्बुलेंस, चिकित्सक टीम, खान पान व्यवस्था के लिए संबंधित विभागों को तैयार रहने के निर्देश दिये गये।

इसी क्रम में शासन-प्रशासन की अन्य टीमों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए एसडीआरएफ टीम ट्रैकरों को सुरक्षित वापस लाने के लिए मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों और सामान के घटनास्थल पहुंची। रेस्क्यू टीम इंचार्ज ने सैटेलाइट फ़ोन के माध्यम से बताया गया कि रेस्क्यू टीम खाती गांव से आगे पैदल ट्रैक पर जा रही है। मौके पर पहुंचकर एसडीआरएफ टीम सभी ट्रैकर्स को सकुशल रेस्क्यू कर द्वारी ले आई है।

Purba Medinipur : बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद...

Explore our articles