
बदलापुर : कुलगांव बदलापुर नगरपालिका के अग्निशमन दल के मुख्य अधिकारी भागवत सोनोने को हाल ही में डॉक्टरेट की मानद उपाधि व महाराष्ट्र रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।पिछले 19 सालों से भागवत सोनोने अंबरनाथ व बदलापुर शहर की अग्नि सुरक्षा को बहुत कुशलता से प्रबंधित कर रहे हैं। इन्होने 2019, 20 व 21 में आयी बाढ़ में दोनों ही शहरों के अग्निशमन दल का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया है। कुलगांव बदलापुर नगरपालिका के प्रशासक व मुख्याधिकारी योगेश गोडसे ने उनकी प्रशंसा कर सम्मान किया है। उन्हें महाराष्ट्र वेलफेयर सोसाइटी एसोसिएशन, मुंबई व रेड एंट द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित एक कार्यक्रम में इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरप्रेनिअर एंड मैनेजमेंट स्टडीज यूनिवर्सिटी से आग व इमरजेंसी सर्विसेज मैनेजमेंट में मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। मुंबई के जुहू में स्थित पांच सितारा होटल हयात में मुंबई के पालक मंत्री दीपक केसरकर व मुंबई उपनगर के पालक मंत्री मंगलप्रसाद लोढ़ा के साथ अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे, पार्श्व गायक सुदेश भोसले की उपस्थिति में डॉक्टरेट की मानद उपाधि व महाराष्ट्र रत्न 2023 से सम्मानित किया गया है।


