spot_img

Badaun: कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालु ने लगाई आस्था की डुबकी

बदायूं:(Badaun) रूहेलखंड के मिनी कुम्भ मेला ककोड़ा में सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं (Lakhs of devotees on Kartik Purnima) ने स्नान कर आस्था की डुबकी लगाई। मेला ककोड़ा में कई दिन पहले से ही श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करने के लिए पहुंचे थे। श्रद्धालुओं के ककोड़ा मेले में पहुंचने का सिलसिला अभी भी जारी है।

मेला ककोड़ा के अलावा बदायूं कछला गंगा घाट, अटैना गंगा घाट पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालु की भीड़ को देखते हुए सभी गंगा घाटों पर पुलिस की व्यवस्था चौबंद रही ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी ना हो। वहीं मेला ककोड़ा में श्रद्धालुओं की भीड़ की वजह से स्नान घाट पर अवस्थाएं देखने को मिली। हालांकि जिला पंचायत और जिला प्रशासन की ओर से स्नान घाट पर पीएससी महिला कांस्टेबल के अलावा भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। प्रशासन लगातार श्रद्धालुओं से गहरे पानी में जाकर स्नान न करने की अपील कर रहा है। वहीं मेले में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पुलिसकर्मी घोड़े पर सवार होकर निरीक्षण कर रहे हैं। मेला ककोड़ा और कछला गंगा घाट पर बदायूं के श्रद्धालुओं के अलावा राजस्थान, बरेली पीलीभीत शाहजहांपुर कासगंज संभल के भी श्रद्धालु पहुंचते हैं।

मेले में आने जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिवहन विभाग द्वारा रोडवेज बस सर्विस शुरू की गई है। इसके अलावा मेले में लगे वॉच टावरों से निगरानी की जा रही है। मेला ककोड़ा को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने बताया कार्तिक पूर्णिमा को लेकर स्नान शुरू हो गया है। ककोड़ा गंगा घाट पर पहुंचकर लाखों की संख्या में लोग स्नान कर रहे हैं। मेला ककोड़ा और कछला गंगा घाट पर श्रद्धालुओं को जाम के झाम से भी जूझना पड़ा।

Lucknow : यूपी विधानसभा सत्र से पहले सियासी संग्राम

लखनऊ : (Lucknow) उत्तर प्रदेश विधानसभा (Uttar Pradesh Legislative Assembly) के एक दिवसीय सत्र की शुरुआत से पहले ही राजधानी लखनऊ में महिला आरक्षण...

Explore our articles