spot_img

Ayodhya : मंडलायुक्त ने सरयू घाट पर पैराग्लाइडिंग की शुरुआत की

11200 और 1500 का है टिकट, समय 15 मिनट तक

अयोध्या : पावर पैराग्लाइडिंग का शुभारंभ रविवार को सरयूघाट स्थित बालू घाट पर मंडलायुक्त गौरव दयाल, अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं नगर आयुक्त विशाल सिंह ने किया।शुभारम्भ के अवसर पर पहली उड़ान में पुष्प वर्षा की गई। अब अयोध्या आने वाले पर्यटक आसमान से रामनगरी का दीदार कर सकेंगे। इसके साथ युवाओं को भी अयोध्या में बड़ा एडवेंचर मिलेगा।

मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि जनपद में पर्यटकों को बढ़ावा देने के लिए बहुत सारी गतिविधियों का प्लान किया जा रहा है। उसमें स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए एडवेंचर स्पोर्ट्स क्लब का गठन किया गया है।जिसमें आज पैरागइंडिंग का शुभारंभ किया गया। अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा पवनसुत एजेंसी के साथ इस योजना की शुरुआत की गई है।

अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह ने कहा कि इस पैराग्लाइडिंग के माध्यम से पर्यटक ही नहीं युवाओं को भी जुड़ने का मौका मिलेगा। बड़ी संख्या में लोग अयोध्या पहुंचेंगे और इस योजना का लुफ्त उठा सकेंगे, जिसकी सफल शुरुआत की गई है।

सातों दिन अलग-अलग समय के मुताबिक टिकट रखा गया है। सुबह 6 से 10 तक के लिए 1300 रुपये और शाम को 4 से 6 बजे तक के लिए 1500 रुपये है, जो अयोध्या के 4 किलोमीटर के दायरे में लगभग 15 मिनट का सफर तय करेगी।

Explore our articles