spot_img

Ayodhya: अयोध्या : रामलला का दर्शन करेगी महाराष्ट्र सरकार

Ayodhya

-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे प्रभु रामलला का करेंगे दर्शन, सरयू आरती में भी होंगे शामिल

अयोध्या: (Ayodhya) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) अपने मंत्रिमण्डल और शिवसैनिकों के साथ रविवार को रामनगरी पहुंच रहे हैं। शिंदे सुबह 11 बजे के करीब हेलीकॉप्टर से रामकथा पार्क पहुंचेंगे, जहां शिवसैनिक उनका स्वागत करेंगे। उनके आने की सूचना पर शनिवार देर रात तक ट्रेनों से शिवसैनिकों का अयोध्या पहुंचने का क्रम जारी रहा।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र की कैबिनेट व बड़ी संख्या में शिवसैनिकों के साथ अयोध्या में रामलला का दर्शन पूजन करेंगे। साथ ही मंदिर निर्माण की प्रगति की भी जानकारी लेंगे। अयोध्या में अलग-अलग कार्यक्रमों के दौरान वह लगभग नौ घंटे बिताएंगे। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

सरयू घाट स्थित लक्ष्मण किला के मैदान में राम नगरी के साधु संतों से सामूहिक आशीर्वाद का कार्यक्रम रखा गया है। रामलला का दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री लक्ष्मण किला के मैदान में संतों से मुलाकात करेंगे। स्वागत में जगह-जगह पर होर्डिंगें लगाई गई हैं। जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

पूरे कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने को लेकर अधिकारियों की फौज उतार दी गई है। जिला प्रशासन ने अयोध्या में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के तहत यातायात प्रतिबंध लागू किया है। सभी स्थानों पर सुरक्षा के सख्त प्रबन्ध किये गए हैं।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

Explore our articles