spot_img

Ayadhya : अयोध्या में सरयू मैया का छट्ठी महाेत्सव धूमधाम से मनाया गया

अयाेध्या : आषाढ़ कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि पर नमामि सरयू सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में नयाघाट स्थित संत तुलसीदास कच्चाघाट पर सरयू मैया का छट्ठी महाेत्सव धूमधाम से मनाया गया। महाेत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में महापाैर महंत गिरीशपति त्रिपाठी माैजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अध्यक्ष व मणिरामदास छावनी पीठाधीश्वर महंत नृत्यगाेपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास शास्त्री ने की।

सर्वप्रथम सायंकाल सवा कुंतल दूध से मां सरयू का वैदिक मंत्राेच्चार संग दुग्धाभिषेक व पूजन-अर्चन किया गया। उसके बाद सायंकाल साढ़े सात बजे मुख्य अतिथि महापाैर महंत गिरीशपति त्रिपाठी और महंत कमलनयन दास शास्त्री ने 51 साै बत्ती से सरयू मैया की महाआरती उतारी। तत्पश्चात वृहद भंडारे का शुभारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूड़ी-सब्जी व बूंदी प्रसाद ग्रहण किया। भंडारा का कार्यक्रम रात आठ बजे से शुरू हाेकर देर रात तक चलता रहा।

इस अवसर पर नमामि सरयू सेवा ट्रस्ट संयाेजक राजा महाराज ने बताया कि प्रतिवर्ष ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा पर सरयू मैया की जयंती व आषाढ़ कृष्ण षष्ठी पर उनका छट्ठी महाेत्सव मनाया जाता है। महाेत्सव में उपाध्यक्ष आनंद शास्त्री, राजेश साेनी, संताेष साेनी, अजय साहू, दिलीप पांडेय, अनुराग द्विवेदी, प्रदीप माैर्य, अश्वनी गुप्ता, दिलीप यादव, अरविंद शर्मा, रविंद्र शर्मा, बृजेश माैर्य, मुकेश माैर्य, पुजारी गाैरेश पांडेय, नागा सूरज मिश्र, अर्पित सिंह, विशाल पांडेय आदि का सराहनीय याेगदान रहा।

Islamabad : पाकिस्तान में ‘ब्लास्फेमी बिजनेस’ का विस्तार, फर्जी डिजिटल सबूतों के सहारे दर्ज हो रहे मामले

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान में डिजिटल माध्यमों से कथित ईशनिंदा (ब्लास्फेमी) के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। मानवाधिकार संगठनों ने इसे...

Explore our articles