spot_img

Auraiya: विवाहिता का फांसी पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

औरैया:(Auraiya) फफूंद थाना क्षेत्र अंतर्गत एक घर के कमरे में गुरुवार को परिजनों ने विवाहिता का शव लटका देखा। जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग आ गए और पुलिस को सूचना दी गई। घटना स्थल पर पहुंची ने जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कानपुर देहात जनपद के थाना राजपुर क्षेत्र के गांव रमऊ निवासी सलीम ने अपनी बेटी निशा (22) की शादी औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र के गांव दखलीपुर निवासी समसुद्दीन के बड़े पुत्र आमिर के साथ 12 नवम्बर 2019 को की थी। आमिर जयपुर में प्राइवेट नौकरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है। विगत एक माह पूर्व आमिर घर आया और पत्नी निशा को लेकर अपने साथ जयपुर लेकर चला गया। बकरीद के त्यौहार के चलते दम्पति बुधवार की सुबह बच्ची को लेकर गांव वापस लौटे। यहां दोनों चादर चढ़ाने के लिए मकन्दपुर चले गए। रात को वापस आए और पत्नी निशा कमरे में सोने चली गई। देर रात्रि निशा ने छत में लगे कुंडे से दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।

गुरुवार की सुबह दो वर्षीय बच्ची महक के रोने पर पति जगा तो देखा पत्नी फांसी का शव फंदे से लटक रहा है। यह देख वह चीखने लगा और आवाज सुनकर परिजन व गांव के लोग आ गये। मामले की जानकारी मायके पक्ष को दी गई। मायके पक्ष के लोगों के आने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम, अपर पुलिस अधीक्षक दिगम्बर सिंह कुशवाहा, सीओ अजीतमल भरत पासवान, प्रभारी निरीक्षक जीवाराम सहित तहसीलदार घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए।

इस सम्बंध में सीओ भरत पासवान ने बताया कि दखलीपुर गांव में घर के अंदर एक विवाहिता फांसी पर लटका शव मिला है। घटना की जांच के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मायके पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। अगर कोई आरोप लगाया जाता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Explore our articles