spot_img

Auraiya : चंबल क्रिकेट लीग सीजन-2: दूसरे क्वार्टर फाइनल में जीती बेनीपुरा की टीम

Auraiya: Chambal Cricket League Season-2: Benipura's team won in the second quarter-final

औरैया: (Auraiya) बीहड़ों में चल रही 14 दिवसीय चंबल क्रिकेट लीग सीजन-2 के दसवें दिन दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला निनावली और बेनीपुरा टीमों के बीच खेला गया। निनावली टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करते हुए निनावली टीम ने निर्धारित 12 ओवर में से महज 9.4 ओवर में 65 रन बनाकर आल आउट हो गयी। निनावली टीम के खिलाडी भानु ने सर्वाधिक 15 रन का योगदान दिया।

चंबल आश्रम हुकुमपुरा ग्राउंड पर खेले जा रहे मैच में जवाब में उतरी बेनीपुरा टीम 9.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और 5 विकेट से जीत दर्ज की। बेनीपुरा टीम के खिलाडी गौरव ने सर्वाधिक 16 रन बनाये और 3 विकेट लिए। बेनीपुरा टीम के यशवंत रत्न ने 11 रन बनाने के साथ 4 विकेट झटके। निनावली टीम के राहुल याज्ञिक ने 2 विकेट लिए। बेनीपुरा टीम के खिलाड़ी सौरभ मैन ऑफ द मैच रहे। उन्हें चंबल क्रिकेट लीग आयोजन समिति से जुड़े मास्टर आनंद कुमार के हाथों ट्रॉफी दी गयी।

New Delhi : 14 पैसे की बढ़त के साथ बंद हुआ रुपया

आरबीआई के हस्तक्षेप से रुपये को मिला सहारानई दिल्ली : (New Delhi) वैश्विक बाजारों (global markets) में उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार को...

Explore our articles