spot_img

Athens (Greece) : ग्रीस में प्रवासियों से भरी नाव डूबी, 17 की मौत, दो को बचा लिया गया

एथेंस (ग्रीस) : Athens (Greece) ग्रीस (Greece) में शनिवार शाम प्रवासियों की एक नाव के डूब जाने से 17 लोगों की मौत हो गई। राहत और बचाव कर्मचारियों के अनुसार दो लोगों को बचा लिया गया है। फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रीस के कोस्ट गार्ड ने इसकी पुष्टि की है।

द न्यूयॉर्क टाइम्स (The New York Times) की रिपोर्ट के अनुसार ग्रीस के समुद्री मामलों के मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि अधिकारियों को इस नाव दुर्घटना की सबसे पहली जानकारी तुर्किये के मालवाहक जहाज से पता चली। यह जहाज क्रीट के दक्षिण-पश्चिमी तट से लगभग 30 नॉटिकल मील दूर था, जब कर्मचारियों ने लोगों से भरी एक आधी डूबी हुई नाव देखी।

कोस्ट गार्ड की शुरुआती घोषणा में कहा गया था कि 18 शव बरामद किए गए हैं। बाद में अधिकारियों को जीवित बचे दो लोगों ने बताया कि नाव में उन समेत कुछ 17 लोग थे। सनद रहे जून 2023 में दक्षिणी ग्रीस के पास एक मछली पकड़ने वाली नाव एड्रियाना के डूबने से सैकड़ों लोग मारे गए थे।

Palwal : पलवल में दूसरे छात्र की जगह विज्ञान परीक्षा देता फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया

पलवल : (Palwal) पलवल में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा (Central Board of Secondary Education's Class 10 Science exam in Palwal) की...

Explore our articles