spot_img

ARUNACHAL PRADESH : अरुणाचल प्रदेश के वेस्ट सियांग जिले में 5.7 की तीव्रता का भूकंप

ईटानगर : अरुणाचल प्रदेश के वेस्ट सियांग जिले में बृहस्पतिवार सुबह 5.7 की तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने यह जानकारी दी।

एनसीएस के अनुसार, भूकंप के झटके सुबह 10 बजकर 31 मिनट पर महूसस किए गए। इसका केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था।

वेस्ट सियांग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी (डीडीएमओ) निमा दोरजी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि किसी तरह के जानमाल के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है।

जिले के सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डी. अंगू ने बताया कि राज्य के अन्य हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

Islamabad : पाकिस्तान में ‘ब्लास्फेमी बिजनेस’ का विस्तार, फर्जी डिजिटल सबूतों के सहारे दर्ज हो रहे मामले

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान में डिजिटल माध्यमों से कथित ईशनिंदा (ब्लास्फेमी) के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। मानवाधिकार संगठनों ने इसे...

Explore our articles