spot_img

Araria : आचार संहिता लागू होने के साथ ही राजनीतिक दलों के बैनर पोस्टर हटाने का काम शुरू

अररिया : (Araria) बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly elections) की तिथि की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हो गया है। आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किए जाने को लेकर जिला प्रशासन ने भी कवायद शुरू कर दी है। सरकारी कार्यालय और पब्लिक प्लेस (government offices and public places) से राजनीतिक दलों के बैनर और पोस्टर के साथ टंगे होर्डिंग्स को हटाया जा रहा है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनिल कुमार (District Election Officer Anil Kumar) के आदेश पर बीती रात से ही पूरे जिले में राजनीतिक दलों के बैनर पोस्टर हटाने का काम किया जा रहा है।शहर के बिजली के खंभों और अन्य स्थानों पर से राजनीतिक दलों और सरकार की योजनाओं से जुड़े बैनर और होर्डिंग्स को उतारा गया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनिल कुमार (District Election Officer Anil Kumar) ने सोमवार के शाम लिए प्रेस ब्रीफिंग में ही स्पष्ट कर दिया था कि आचार संहिता का अक्षरशः पालन किया जाएगा।उन्होंने जिले में आचार संहिता अधिसूचना के साथ ही प्रभावी होने और दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 163 के अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू होने की बात करते हुए 24 घंटे के भीतर सरकारी स्थानों,48 घंटे के भीतर पब्लिक प्लेस और 72 घंटों के भीतर अन्य स्थानों पर लगे बैनर, पोस्टर,होर्डिंग्स और पार्टी के झंडे उतार लेने के निर्देश दिए थे।

Explore our articles