spot_img
HomeArariaAraria : अररिया के इस स्कूल में 16 वर्षो से नहीं हैं...

Araria : अररिया के इस स्कूल में 16 वर्षो से नहीं हैं अंग्रेजी-गणित-विज्ञान समेत कई विषयों के एक भी शिक्षक

फारबिसगंज/अररिया : (Forbesganj/Araria) अररिया जिला के जोकीहाट में स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय दभड़ा में 16 वर्ष बाद भी गणित-विज्ञान- अंग्रेजी समेत कई विषयों के एक भी शिक्षक नहीं हैं। इस कारण से यहां के बच्चों का शैक्षणिक भविष्य अंधकारमय है।

छात्रों के माता-पिता इसे शिक्षा विभाग की लापरवाही मानते हैं। छात्रों के अभिभावकों ने बताया कि कक्षा छह से आठ तक के छात्र छात्राओं के लिए सिर्फ एक शिक्षक सामाजिक विज्ञान में हैं। अभिभावकों ने बताया कि सोशल साइंस तो बच्चे अपने से पढ़कर भी तैयारी कर लेता है, लेकिन गणित, विज्ञान, इंग्लिश, संस्कृत विषयों के शिक्षक नहीं हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई भगवान भरोसे चल रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सभी सरकारी स्कूलों में बीपीएससी द्वारा शिक्षकों की नियुक्ति की गई। लेकिन हमारे स्कूल में नहीं हुई। यहां से दूसरा विद्यालय चार किलोमीटर दूर है। इसे 2008 में विद्यालय को उत्क्रमण मध्य विद्यालय बनाया गया था। लेकिन तब से आजतक कोई साइंस और मैथ के शिक्षक नहीं है। पंचायत के मुखिया ने भी इस दिशा में कोई पहल नहीं की।

इस विद्यालय के प्रधानाध्यापक महेंद्र बिहारी ने बताया कि हमने शिक्षक कमी की सूचना अधिकारी को दिए हैं। इस विद्यालय में कुल 415 छात्र-छात्राओं का नामांकन है। कक्षा छह से आठ में 222 छात्र-छात्राएं हैं। 222 बच्चों का शैक्षणिक भविष्य अधर में लटका है। इस संदर्भ में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) शिवनारायण सुमन ने कहा कि इस मामले में जानकारी मिली है। हम वरीय अधिकारियों से मिलकर इसकी जानकारी देंगे और शिक्षकों की कमी को पूरा करने पूरी कोशिश किया जायेगा।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर