spot_img

Araria: बैरगाछी पुलिस ने कार से 102 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

Araria

अररिया : (Araria) बैरगाछी ओपी थाना पुलिस (Bairagachi OP police station) ने पेट्रोल पंप के पास मुख्य सड़क मार्ग से एक बंगाल नंबर कार से 137 बोतल करीबन 102.75 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को धर दबोचने में सफलता प्राप्त की है।पश्चिम बंगाल नंबर की कार संख्या – डब्लूबी06ई -7344 से पुलिस ने गुप्त सूचना पर वाहन चेकिंग के दौरान यह कामयाबी हासिल की।पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से शराब को तस्करी कर मुजफ्फरपुर के पारू ले जाया जा रहा था।

गिरफ्तार दोनों तस्कर मुजफ्फरपुर के पारू के गंगोई गांव के वार्ड संख्या 10 के रहने वाले हैं।गिरफ्तार तस्करों में देवेंद्र कुमार और मुन्ना कुमार हैं।शराब तस्कर तस्करी के लिए गाड़ी के डिक्की में गुप्त तहखाना बनाकर रखा हुआ था और उसी में शराब की बोतलें छिपाकर रखी हुई थी।

शराब बरामदगी की पुष्टि करते आज अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बैरगाछी ओपी थाना पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली थी पश्चिम बंगाल नंबर के एक कार से शराब का खेप जाने वाला है।जिस सूचना पर बैरगाछी ओपी थाना पुलिस ने पेट्रोल पंप के पास वाहन चेकिंग लगा दिया।जिसके बाद पश्चिम बगाल नंबर की कार को आता देख पुलिस ने उसको रोक कर वाहन चेकिंग शुरू की,जिसके बाद डिक्की के तहखाने में बने बॉक्स से पुलिस को 137 बोतल विदेशी शराब मिला।मामले में बैरगाछी ओपी में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किए गए दोनों तस्करों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Explore our articles