spot_img

Araria: केन्द्र सरकार के खिलाफ महागठबंधन की ओर से प्रखंड मुख्यालय में दिया गया धरना

अररिया:(Araria) केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ महागठबंधन में शामिल दलों के द्वारा गुरुवार को जिले के सभी नौ प्रखंड मुख्यालय में धरना दिया गया।

धरना प्रदर्शन में राजद,जदयू,कांग्रेस,सीपीआई, सीपीएम एवं भाकपा माले के कार्यकर्ता शामिल हुए।धरना में शामिल महागठबंधन के नेताओं ने जमकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

मौके पर मौजूद धरना दे रहे प्रदर्शनकारियों ने यह धरना प्रदर्शन जाति आधारित जनगणना कराने,महंगाई एवं बेरोजगारी पर रोक लगाने,संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग के विरुद्ध,किसानों की आय दोगुनी करने,उन्माद की राजनीति पर रोक लगाने,दलित गरीबों की आवास एवं खाद्यान्न योजना को बंद करने की साजिश को बेनकाब करने एवं बिहार को विशेष राज्य का दर्जा की मांग को लेकर पूरे बिहार के प्रखंड मुख्यालय में एक साथ दिये जाने की बात कही।

धरना कार्यक्रम अररिया समेत फारबिसगंज,नरपतगंज,भरगामा,रानीगंज,पलासी,जोकीहाट,सिकटी और कुर्साकांटा प्रखंड मुख्यालय में दिया गया।

New Delhi : सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक

नई दिल्ली : (New Delhi) सप्ताह के पहले कारोबारी दिन आज घरेलू सर्राफा बाजार (domestic bullion market) में सोना और चांदी के भाव में...

Explore our articles