spot_img

Araria : दुकान और मकान में मिले 250 घरेलू सिलेंडर

Araria: 250 Domestic Gas Cylinders Recovered from Shop and Residence

अररिया के फारबिसगंज में पुलिस-प्रशासन का संयुक्त छापा
गुप्त सूचना पर रात के अंधेरे में छापा मारने पहुंची टीम
अररिया : (Araria)
जिले के फारबिसगंज में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों (LPG gas cylinders in Forbesganj) की कथित कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 250 से अधिक भरे सिलेंडर बरामद किए हैं। गुप्त सूचना के आधार पर देर रात की गई इस छापेमारी में प्रशासनिक अधिकारियों ने एक घर और उससे जुड़े गोदामनुमा दुकान से बड़ी मात्रा में सिलेंडर जब्त कर अवैध भंडारण का खुलासा किया।

प्रशासनिक टीम ने फारबिसगंज नगर क्षेत्र के पोखर बस्ती वार्ड संख्या 15 स्थित अंसारी चौक के पास यह कार्रवाई की। छापेमारी का नेतृत्व फारबिसगंज के एसडीएम अभय कुमार तिवारी (Abhay Kumar Tiwari) ने किया, जबकि अवर निर्वाचन पदाधिकारी अविनाश कृष्ण और स्थानीय थाना पुलिस की टीम भी अभियान में शामिल रही। जांच के दौरान एक मकान और ताला लगे दुकाननुमा गोदाम में बड़ी संख्या में घरेलू गैस सिलेंडर पाए गए।

मोहम्मद इमरान के घर हुई बरामदगी
तलाशी के दौरान मो. इमरान (Md. Imran) (son of Md. Sabir) के घर और गोदाम से 250 से अधिक भरे घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए। प्रशासन का प्रारंभिक अनुमान है कि इन सिलेंडरों को अवैध तरीके से जमा कर कालाबाजारी के उद्देश्य से रखा गया था। बरामद सभी सिलेंडरों को जब्त कर फारबिसगंज थाना भेज दिया गया है।

सिलेंडर के स्रोत की जुटाई जा रही जानकारी
प्रशासन ने इस मामले में आरोपी मो. इमरान के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं (Essential Commodities Act) के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जब्त किए गए सिलेंडरों के स्रोत और वितरण से जुड़े नेटवर्क की भी जांच की जा रही है, ताकि इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा सके।

जमाखोरी के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
एसडीएम अभय कुमार तिवारी ने कहा कि गैस सिलेंडरों की जमाखोरी और कालाबाजारी किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है और वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन और आपूर्ति विभाग लगातार निगरानी कर रहे हैं।

कालाबाजारी पर तत्काल दें सूचना
उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि यदि कहीं गैस सिलेंडरों की अवैध जमाखोरी या कालाबाजारी (black marketing of gas cylinders) की जानकारी मिले तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें। साथ ही यह भी कहा कि इस मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और अवैध कारोबार में संलिप्त सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Kathmandu : नेपाल-भारत के बीच बिजली की खरीद और बिक्री की नई दरें लागू होंगी

काठमांडू : (Kathmandu) भारत के बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों से एक साल तक नेपाल को बिजली आयात करने और उसकी नई दर...

Explore our articles