spot_img

Anuppur: सोन नदी में नाव सहित डूबे युवक के शव को 24 घंटे बाद बरामद

ट्रॉयल करते समय बीच नदी में अचानक डूब गई थी नाव

अनूपपुर:(Anuppur) जैतहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत क्योंटार के ग्राम रोहिलाकछार स्थित सोन नदी में शुक्रवार को नाव सहित डूबे एक युवक का शव 24 घंटे बाद बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फिलहाल मामले की जांच जारी है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम रोहिलाकछार स्थित सोन नदी में शुक्रवार सुबह 11 बजे नौरोजाबाद से आये दो व्यक्ति नई नाव बनाकर ट्रॉयल ले रहे थे, तभी नाव अचानक बीच नदी में पलट गई। जिसमें एक युवक बालकराम वर्मन ने तैरकर अपनी जान बचा ली। वहीं दूसरा 28 वर्षीय सूरज वर्मा नाव सहित पानी में डूब गया था। जिसकी सूचना पर जैतहरी पुलिस सहित आपदा प्रबंधन की 8 सदस्यीय रेस्क्यू टीम द्वारा दोपहर 1.30 बजे से रेस्क्यू कार्य प्रारंभ किया। कड़ी मशक्कत के बाद दूसरे दिन शनिवार की सुबह 10.30 बजे सूरज वर्मा का शव सहित नाव को नदी से बाहर निकाला लिया गया है।

बताया गया है कि रोहिलाकछार में मछली मारने का लायसेंसी ठेका दशरथ सिंह निवासी कुसमुहाई जैतहरी को मिला था, जहां उसने अपने पार्टनर महबूब मंसूरी निवासी अनूपपुर वार्ड क्रमांक 7 बनाया था। इस बीच दोनों को मछली पकड़ने के लिये नये नाव की आवश्यकता थी, जिस पर दोनों ने उमरिया जिला के थाना नौरोजाबाद अंतर्गत ग्राम खुर्द छादा निवासी सूरज वर्मा (28) पुत्र दादूराम वर्मा एवं बालकराम बर्मन (45) पुत्र राम रतन बर्मन को बुलाकर नई नाव बनाई थी। शुक्रवार को दोनों नाव का ट्रॉयल लेने के लिए सोननदी में चले गये और नदी के बीचो-बीच पहुंचते ही नाव अचानक पानी में डूब गई। इस बीच बालकराम वर्मन तैरते हुये अपनी जान बचाकर नदी के किनारे तक आ गया। लेकिन उसका साथ सूरज वर्मा नाव के साथ ही पानी में डूब गया था। जिसकी सूचना पर जैतहरी पुलिस सहित आपदा प्रबंधनक की 8 सदस्यीय रेस्क्यू टीम पहुंच कर सूरज वर्मा की खोजबीन प्रारंभ की और 24 घंटे बाद शनिवार को रेस्क्यू टीम को सफलता मिली।

डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेण्ट होमगार्ड जेपी उइके के बताया कि शनिवार की सुबह डूबे व्यक्ति सूरज वर्मा का शव सोननद से निकाल लिया गया है। शव घास में फसा हुआ था जिसे को लकड़ी एवं काटे की मदद ऊपर निकाला गया। रेस्क्यू टीम में अनुज कुमार, भूपेंद्र सिंह, संजय सिह, रामपाल सिंह, गोरे लाल, जितेंद्र कुमार, नरेंद्र सिंह एवं ईश्वर सिंह शामिल रहे। इसके साथ ही थाना जैतहरी से एएसआई दिनेश तिवारी, विनोद विश्वकर्मा, प्रधान आरक्षक विजय सिंह, दिनेश सिंह रहे।

Mumbai : नासिक दुष्कर्म मामले के आरोपित अशोक खरात की पुलिस कस्टडी २९ मार्च तक बढ़ाई गई

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के नासिक जिला अदालत (Nashik District Court in Maharashtra) ने मंगलवार को नासिक दुष्कर्म मामले के आरोपित अशोक खरात की...

Explore our articles