spot_img

Ankara : तुर्किये ने लालकिला विस्फाेट कांड में उसका हाथ हाेने की खबराें का खंडन किया

अंकारा : (Ankara) तुर्किये ने भारत की राजधानी दिल्ली में लाल किले (Red Fort in India) के समीप सोमवार को हुए विस्फोट को लेकर भारतीय मीडिया में छपी उन रिपोर्टों को निराधार बताते हुए उनका खंडन किया है जिनमें कहा गया है कि भारत के खिलाफ हमलों के लिए तुर्किए आतंकवादियों को सहायता प्रदान कर रहा है।

तुर्किये सरकार के संचार विभाग (Turkish government’s communications department) ने बुधवार रात जारी एक बयान में कहा कि कुछ भारतीय मीडिया संस्थानों में यह दावा किया जा रहा है कि “तुर्किये भारत में आतंकवादी गतिविधियों से जुड़ा है और आतंकवादी समूहों को सैन्य, राजनयिक और वित्तीय सहायता प्रदान करता है, जो दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को नुकसान पहुँचाने के उद्देश्य से एक दुर्भावनापूर्ण दुष्प्रचार अभियान का हिस्सा है।”

बयान में कहा गया है कि तुर्किये सभी आतंकवादी कार्रवाइयाें का दृढ़ता से खंडन करता है, चाहे वे कहीं भी या किसी के द्वारा भी किए गए हों। वह अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ सहयोग के माध्यम से आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एक अग्रणी देश के रूप में खड़ा है। इस संदर्भ में, तुर्किये संयुक्त राष्ट्र की वैश्विक आतंकवाद-रोधी रणनीति में सक्रिय रूप से योगदान देता है और उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (North Atlantic Treaty Organization’s) (NATO) की आतंकवाद-रोधी नीतियों को ‘आकार’ देने में प्रभावी भूमिका निभाता है।

तुर्किए ने कहा, “यह दावा कि तुर्किये भारत या किसी अन्य देश को निशाना बनाकर “कट्टरपंथी गतिविधियों” में शामिल है, पूरी तरह से भ्रामक है और इसका कोई तथ्यात्मक आधार नहीं है। तुर्किये को निशाना बनाकर की गई ऐसी निराधार और भ्रामक रिपोर्टें अंतर्राष्ट्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता में हमारे देश के योगदान को कमज़ोर करने का प्रयास हैं। जनता को सलाह दी जाती है कि वे ऐसी भ्रामक दावों एवं सूचनाओं पर विश्वास न करें।”

दिल्ली में सोमवार को लालकिले के पास एक कार में हुए विस्फोट की घटनाओं की जांच में पता चला है कि हमले में शामिल आरोपियों ने तुर्किए की यात्रा की थी और जांच एजेंसियां इस बात की जांच कर रहीं हैं कि कहीं पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद के आतंकवादियों से आरोपियों की मुलाकात तुर्किए में ही हुई हो और शायद वहीं पर यह साजिश रची गयी हो। इस घटना में मृतकाें की संख्या बढ़कर 13 हाे गई है।

Explore our articles