spot_img

Anantnag : आग की घटना में आठ आवासीय इमारतें जलकर खाक

अनंतनाग : (Anantnag) जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले (Jammu and Kashmir’s Anantnag district) में मंगलवार को भीषण आग की घटना में आठ आवासीय इमारतें जलकर खाक हो गईं हैं।अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं के एक अधिकारी ने कहा कि बोट कॉलोनी खानबल में एक आवासीय संरचना में सुबह लगभग 3 बजे आग लग गई और आग इतनी तेजी से फैली कि इसने अन्य संरचनाओं को भी अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने कहा कि इस आग की घटना में सात एकल मंजिला और एक दो मंजिला घर को भारी नुकसान हुआ है।

आग की लपटों को बुझाने के लिए जिले के विभिन्न स्टेशनों से आठ दमकल गाड़ियों को सेवा में लगाया गया जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस घटना में किसी भी व्यक्ति की जान जाने या घायल होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आग में हुए नुकसान का आंकलन करने के लिए पुलिस व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

Explore our articles