spot_img

Amroha: पाक में खाने के लाले पड़े और देश में 80 करोड़ को दिया जा रहा फ्री राशन : मुख्यमंत्री योगी

देश में हो रहा बदलाव दुनिया के लिए बना कौतूहल और आश्चर्य का विषय : योगी

अमरोहा:(Amroha) देश में वर्ष 1947 में विभाजन के दौरान पाकिस्तान का भूभाग ज्यादा था जबकि वहां आबादी कम थी। वहीं आज पाकिस्तान की आबादी करीब 23 से 24 करोड़ है, फिर भी वहां खाने के लाले पड़े हैं। जबकि आज भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के 80 करोड़ लोगों को पिछले 4 वर्षों से फ्री राशन की सुविधा दी जा रही है। यह बदलते और नए भारत की तस्वीर को दर्शाता है। अब हमें विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत और ग्लोबल लीडर के रूप में आगे बढ़ने के लिए लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी सुनिश्चित करनी है, ताकि तीसरी बार फिर मोदी सरकार को देश का नेतृत्व सौंपकर अपना कर्तव्य निभाएं।

यह बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अमरोहा लोकसभा क्षेत्र के गजरौला में आयोजित जनसभा में कही। इस दौरान उन्होंने लोकसभा प्रत्याशी चौधरी कंवर सिंह तंवर के पक्ष में वोट की अपील की।

देश में हो रहा बदलाव अद्भुत और अभूतपूर्व

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए भारत के शिल्पी के रूप में विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसी का नतीजा है कि आज देश में सुरक्षा का बेहतर वातावरण सभी को प्राप्त हो रहा है। इतना ही नहीं, दुनिया में 140 करोड़ देशवासियों का सम्मान और गौरव बढ़ा है। वर्तमान में देश में जो परिवर्तन हो रहा है, वह अद्भुत और अभूतपूर्व है। यह परिवर्तन दुनिया के लिए कौतुहल और आश्चर्य का विषय बना हुआ है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच से ही संभव हो पाया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को मजबूत करने के साथ दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित करने का काम किया है। साथ ही, देश के इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास और गरीब कल्याणकारी योजनाएं इसकी मिसाल हैं।

सीएम योगी ने कहा कि यह सब जनता जर्नादन के लोकतांत्रिक मूल्यों के इस्तेमाल से संभव हो पाया है। ऐसे में एक बार फिर आपको अपने वोट के जरिये देश को सशक्त और मजबूत सरकार देनी है। वहीं यह सब सिर्फ मोदी सरकार दे सकती है। देश में चारो ओर मोदी सरकार की गूंज सुनायी दे रही है। उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि इसे साकार किया जाए।

इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री जसवंत सिंह सैनी, विधान परिषद सदस्य सरदार हरि सिंह ढिल्लो, विधायक महेंद्र खड़गवंशी, राजीव तरारा, हरेंद्र सिंह तेवतिया, बीजेपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया आदि उपस्थित रहे।

New Delhi : व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ाने के लिए भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव का आयोजन

नई दिल्ली : (New Delhi) भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव (India-Nepal Trade Festival) का दूसरा संस्करण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधाानी नई दिल्ली (national capital, New Delhi)...

Explore our articles