अमृतसर : स्वयंभू सिख उपदेशक अमृतपाल सिंह ने शुक्रवार को अमृतसर के अपने पैतृक गांव में ब्रिटेन में रह रही अनिवासी भारतीय (एनआरआई) किरणदीप कौर से सादे समारोह में विवाह किया।
अमृतसर के बाबा बकाला गुरुद्वारा में दोनों परिवारों के सदस्यों की सीमित संख्या में उपस्थिति के बीच ‘आनंद कारज’ (सिख विवाह) संपन्न हुआ।
दुबई से लौटे अमृतपाल सिंह ‘वारिस पंजाब दे’ समूह के प्रमुख हैं जिसकी स्थापना अभिनेता और कार्यकर्ता दीप सिद्धू ने की थी, जिनकी पिछले साल फरवरी में एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी।
‘आनंद कारज’ के बाद संवादाताओं से बातचीत में 30 वर्षीय अमृतपाल सिंह ने जोर देकर कहा कि विवाह समारोह सादा होना चाहिए और उन्होंने लोगों से अपील की कि वे वृहद पैमाने पर विवाह समारोह आयोजित कर पैसे का ‘दिखावा न करें।’’
उन्होंने कहा कि रब के आशीर्वाद के साथ वैवाहिक जीवन की शुरुआत होनी चाहिए।
स्वयंभू सिख उपदेशक अमृतपाल सिंह ने अमृतसर में ब्रिटेन रह रही एनआरई से विवाह किया
अमृतसर, 10 फरवरी (भाषा) स्वयंभू सिख उपदेशक अमृतपाल सिंह ने शुक्रवार को अमृतसर के अपने पैतृक गांव में ब्रिटेन में रह रही अनिवासी भारतीय (एनआरआई) किरणदीप कौर से सादे समारोह में विवाह किया।