spot_img

Ambikapur : अंबिकापुर-निकाहनामा बनवा रहे आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज

अंबिकापुर: (Ambikapur) अंबिकापुर के न्यायालय मैं मानव तस्करी का ऐसा मामला प्रकाश में आया है जहां एक नाबालिक किशोरी के साथ कोर्ट में एक व्यक्ति निकाहनामा बनवा रहा था।।लड़की बस्तर संभाग के कोंडागाव जिले की रहने वाली है। स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़कर कोर्ट के बाहर पिटाई कर दी और मामले की सूचना पुलिस को दी। बहरहाल पुलिस इस मामले को लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के अनुसार वहां मौजूद लोगों को जब इसकी भनक लगी कि उक्त व्यक्ति द्वारा साथ में आए नाबालिक से निकाह के लिए कागज बनवाया जा रहा है तो कोर्ट का माहौल गरम हो गया ।वहां मौजूद वकीलों एवं लोगों ने उस व्यक्ति को पकड़ कर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने दो लड़कियों समेत युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि दोनों लड़कियां कोंडागाव से अंबिकापुर पहुंची हुई थी। जिनमें से एक लड़की गुजरात के एक निजी कंपनी में काम करती थी और एक अन्य लड़की के साथ गुजरात काम के लिए जाने के लिए निकली थी ।

सरगुजा संभाग निवासी एक युवक ने अपना नाम राहुल बताकर लड़की को पहले अंबिकापुर बुलाया और फिर नाबालिक लड़की के साथ निकाह नामा बनवाने लगा ।वकीलों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने इस मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। महिला पुलिस दोनों लड़कियों के बयान दर्ज करने की बात कह रही है।युवक से भी पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि युवक ने अपना नाम गलत बताया था। पूछताछ में लड़के ने पुलिस को बताया कि गुजरात में रहने के लिए अकेले व्यक्ति को किराया नही मिल पाता। इसलिए वह शादी का कागज बनवा रहा था।

प्रारंभिक जांच में निकाहनामा बनवाने का मामला मानव तस्करी से जुड़ा बताया जा रहा है।पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 370 के तहत मामला दर्ज किया है। इस घटना की पुष्टि सी एस पी स्मृति राजनाला ने की है।आखिर युवक ने खुद का नाम गलत क्यों बताया और निकाहनामा क्यों बनवाया जा रहा था, इसे लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी है।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

Explore our articles