spot_img

AMBERNATH : मंगलसूत्र खींच कर बाइक सवार फरार

अंबरनाथ : उल्हासनगर परिमंडल चार में इन दिनों चोरों के कोहराम मचा रखा है। रविवार की दोपहर में पैदल घर लौट रही एक 35 वर्षीय महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र खींच कर दो बदमाश मोटर साइकिल पर सवार होकर फरार हो गए। पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार अंबरनाथ पूर्व कानसई सेक्शन इलाके में पल्लवी इजारे सपरिवार रहती हैं और शिलाई का काम कर घर का खर्च चलाती हैं। रविवार की दोपहर करीबन साढ़े 4 बजे वह पैदल घर लौट रही थी। कानसई सेक्शन के लापसिया अस्पताल के पास पीछे से मोटर साइकिल पर सवार होकर दो अज्ञात युवक आये और महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र झपट्टा मार कर खींच लिया। दोनों मोटर साइकिल पर सवार होकर भागने लगे। हालांकि मंगलसूत्र के छीना-झपटी में बदमाश का विरोध करते समय नाख़ून से महिला का गला लहूलुहान हो गया। बावजूद भी महिला पीछे से जोर-जोर से आवाज करने लगी। इससे नाराज बदमाशों ने महिला को मार देने की धमकी देकर फरार हो गए। फिलहाल महिला की शिकायत पर शिवाजी नगर पुलिस ने दोनों बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत चेन छिनैती का मामला दर्ज कर लिया है।आगे की जांच सहायक पुलिस उपनिरीक्षक बड़गुजर कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles