spot_img

Alirajpur: अलीराजपुर; एक जनपद सदस्य एवं 20 पंच पदों हेतु निर्वाचन की प्रक्रिया होगी संपन्न

अलीराजपुर : (Alirajpur ) राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा पंचायत के उप निर्वाचन वर्ष 2023 उत्तरार्द्ध के तहत निर्वाचन कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। अलीराजपुर जिले में जनपद पंचायत कट्ठीवाडा में जनपद पंचायत सदस्य के एक पद एवं जिले की 20 ग्राम पंचायतों में 20 पंच पदों हेतु निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न होगी। उक्त निर्वाचन के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा आदर्श आचरण संहिता लागू कर दी गई है, जो कि 11 जनवरी 2024 तक प्रभावशील रहेगी।

मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल के सचिव अभिषेक सिंह द्वारा गुरुवार को पंचायत उपचुनाव के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये जाने के साथ ही निर्वाचन कार्यक्रम भी घोषित कर दिया गया है। घोषित किए गए निर्वाचन कार्यक्रम अनुसार निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन तथा नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने, स्थानों के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन, मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन करने हेतु 15 दिसंबर 2023 समय प्रातः 10.30 बजे निर्धारित किया गया है। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तारीख 22 दिसंबर को सुबह 10.30 से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित की गई है, जबकि नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 23 दिसंबर 2023 को 10.30 बजे से होगी। कार्यक्रम अनुसार अभ्यर्थियों केे नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 26 दिसंबर 2023 को दोपहर 3 बजे तक रहेगी, ओर इसके तत्काल बाद इसी दिन निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा। मतदान का समय 5 जनवरी 2024 सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। इसी दिन मतदान समाप्ति के तत्काल बाद पंच पदों हेतु मतों की गणना होगी, जबकि जनपद पंचायत सदस्य के मतों की गणना विकासखंड मुख्यालय पर 9 जनवरी 2024 को सुबह 8 बजे से होगी। घोषित कार्यक्रम अनुसार जनपद पंचायत सदस्य के लिए मतों का सारणीकरण तथा निर्वाचन परिणाम की घोषणा 9 जनवरी 2024 को सुबह 10.30 बजे से होगी, जबकि पंच पद की मतदान केन्द्र पर की गई मतगणना का सारणीकरण तथा निर्वाचन परिणाम की घोषणा 11 जनवरी 2024 को सुबह 10.30 बजे से होगी।

उल्लेखनीय है कि अलीराजपुर जिले में जनपद पंचायत कट्ठीवाडा में जनपद पंचायत सदस्य के एक पद एवं जिले की 20 ग्राम पंचायतों में 20 पंच पदों हेतु निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न होगी। पंच पदों हेतु अलीराजपुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत अडवाडा, अजंदा, अम्बारी, कोटबू, गडात, बन्द, मालवई, सेजगांव, जोबट जनपद अंन्तर्गत ग्राम पंचायत उबलड, सोंडवा जनपद अंन्तर्गत ग्राम पंचायत गेन्दा, केल्दी की माल, उमरठ, बयडिया, सोंडवा, कोसारिया, कट्ठीवाडा जनपद अंन्तर्गत ग्राम पंचायत कुहा, आगलगोटा, अंधारकांच, सोरवा, पष्ठार एवं कवछा है।

New Delhi : फ्रांस के राष्ट्रपति ने मुंबई के होटल ताज में 26/11 पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली : (New Delhi) फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनिअल मैंक्रों (French President Emmanuel Macron) ने मुंबई के ताज होटेल में 26/11 हमले में जान...

Explore our articles