spot_img

Aligarh : मां और दो बेटियों की लाश घर में मिली

Aligarh: Dead bodies of mother and two daughters found in the house

अलीगढ़ पुलिस को आशंका- मां ने बेटियों को जहर दिया, फिर खुद खाया
अलीगढ़: (Aligarh)
अलीगढ़ में एक मां और उसकी दो बेटियों की लाश घर में मिली है। बेटियों की उम्र 26 और 29 साल थी। जबकि मां की उम्र 55 साल थी। पुलिस को आशंका है कि मां ने पहले दोनों बेटियों को जहर दिया। फिर खुद खाकर जान दे दी। महिला के पति की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में तीन ही लोग थे, अब कोई नहीं बचा है।यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के इस्लाम नगर का है। यहां 55 साल की नगीना अपनी दो बेटियों बानो और पाकी के साथ किराए के मकान में रहती थी। उसके पति खलील की कई सालों पहले मौत हो गई थी। इसके बाद से पूरे परिवार के भरण- पोषण की जिम्मेदारी नगीना के ऊपर ही थी। वो मजदूरी करती थी।

आर्थिक तंगी से गुजर रहा था परिवार
बुधवार देर शाम तक जब परिवार का कोई सदस्य बाहर नहीं निकला तो लोगों को संदेह हुआ। आस-पास के लोगों ने घर के अंदर झांका, तो पूरा परिवार बेसुध पड़ा था। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची। तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ दिनों से नगीना की तबीयत खराब चल रही थी। उसके लीवर में दिक्कत थी। इस कारण वह काम करने भी नहीं जा पा रही थी। पूरा परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। घर में खाने तक की दिक्कत होने लगी थी। आशंका है कि इस कारण महिला ने पूरे परिवार के साथ जान दे दी।

Explore our articles