spot_img

Akola: महाराष्ट्र के अकोला में 20 दिन की बीमार बेटी की हत्या के मामले में महिला गिरफ्तार

Akola

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
अकोला:(Akola)
महाराष्ट्र के अकोला जिले (Akola district of Maharashtra) में 20 दिन की बीमार बेटी की हत्या करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि वाड़ी आदमपुर गांव (Wadi Adampur Village) की रहने वाली 26 वर्षीय महिला पिछले महीने अपने मामा के साथ बेटी को इलाज के लिए तेलहरा ग्रामीण अस्पताल ले गई थी। पुलिस ने कहा कि डॉक्टरों ने बच्ची को आगे के इलाज के लिए अकोला के जिला अस्पताल भेज दिया।

उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में लड़की को मृत घोषित कर दिया गया। हालांकि
बाद में पोस्टमार्टम से पता चला कि नवजात बच्ची की गला दबाकर हत्या की गई थी। हत्या का मकसद अभी पता नहीं चल पाया है।

पुलिस ने कहा कि महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मंगलवार को उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। सहायक पुलिस निरीक्षक दयानोबा फड़ ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

Ranchi : आईईडी विस्फोट में घायल सहायक कमांडेंट सहित दो जवान हेलीकॉप्टर से लाए गए रांची

रांची : (Ranchi) झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले (Jharkhand's West Singhbhum district) के घने सारंडा जंगल में रविवार तड़के सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित माओवादी संगठन...

Explore our articles