spot_img

AJMER : 8 हजार रिश्वत लेते महिला पटवारी गिरफ्तार

अजमेर : अजमेर एसीबी ने मंगलवार को 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते महिला पटवारी को गिरफ्तार किया है। पटवारी द्वारा परिवादी से उसकी कृषि भूमि का नामांतरण खोलने की एवज में रिश्वत मांगी गई थी। एसीबी की टीम महिला पटवारी के आवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाशी कर रही है।अजमेर एसीबी के उप महानिरीक्षक समीर कुमार सिंह ने बताया कि एसीबी अजमेर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी कृषि भूमि का नामांतरण खोलने की एवज में खानपुरा की पटवारी दर्शना सबल द्वारा 8 हजार रुपए की रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles