spot_img

Ajmer : ब्राइटर माइंड के प्रशिक्षित बच्चों ने फिर आंखों पर पट्टी बांध सूंघ कर बताए नोटों के नंबर

अजमेर : तीन दिवसीय योग महोत्सव में दूसरे दिन शनिवार को सांसद भागीरथ चौधरी ने हर दिन ध्यानए हर दिल ध्यान को अंगीकार करने का आह्वान किया। श्रीमती अनिता भदेल ने कहा कि योग में नर को नारायण बनाने की क्षमता है। ब्राइटर माइंड के प्रशिक्षित बच्चों ने सूंघकर नोटों के नंबर बताए।

सांसद भागीरथ चौधरी ने कहा कि धार्मिक नगरी अजमेर में तीन दिवसीय योग महोत्सव का आयोजन होना एक अच्छी शुरुआत है। वर्तमान में व्यक्ति का जीवन एक मशीन की तरह से संचालित हो रहा है। इससे बचने के लिए योगए प्राणायाम और ध्यान आवश्यक है। व्यक्ति बाहरी भौतिक वस्तुओं से सुख प्राप्त करने की चाह रखता है। जबकि शांति का निवास हृदय के अंदर है। इस संबंध में प्रत्येक व्यक्ति को विचार करना चाहिए। हर दिन ध्यानए हर दिल ध्यान के भावों को जीवन में अंगीकार करने की आवश्यकता है। कोरोना महामारी के कारण मानव सभ्यता पर अस्तित्व का संकट आ गया था। इसका समाधान योग के माध्यम से किया जा सकता है। योग महोत्सव से प्रत्येक व्यक्ति जुड़कर अपना दिन सुखमय बना सकता है।

उन्होंने कहा कि ब्राइटर माइंड के प्रशिक्षित बच्चों की आंखों पर दोहोरी रुई से भरी हुई पट्टी बांधी गई थी। बच्चों ने स्पर्श के माध्यम से तथा सूंघकर रंग एवं कार्ड पहचाने। यह एक अद्भुत योग्यता है। मानव सबसे बुद्धिमान प्राणी है। इसकी बुद्धि की सीमा अनंत है। योग प्रशिक्षण से बुद्धि को नई ऊंचाइयों तक विकसित किया जा सकता है। बच्चों ने अपने भीतर झांककर यह योग्यता प्राप्त की है। इससे बच्चों ने बाहरी नकारात्मकता पर नियंत्रण करना सीख लिया है।

विधायक अनीता भदेल ने कहा कि भारतीय ज्ञान का भंडार विस्तृत तथा वृहद है। योग उसका एक भाग है। गीता के उपदेशों के अनुसार प्रत्येक कार्य को कुशलता से करना ही योग है। यह एक शारीरिक व्यायाम नहीं है। यह भारतीय जीवन पद्धति का आधार स्तंभ है। भारतीय संस्कृति की पुर्नस्थापना में श्री रामचंद्र मिशन हार्टफुलनेस संस्थान तथा कमलेश पटेल दाजी लगे हुए हैं। इससे भारतीय ज्ञान का प्रकाश पूरे विश्व में फैलेगा। विश्व की अधिसंख्यक जनसंख्या की जीवन शैली योग आधारित होगी। वर्तमान जीवन शैली दुःखों का कारण है। उससे निवृत्ति कर नर को नारायण बनाने की क्षमता योग में है। योग स्वयं करने के साथ.साथ औरों को भी करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। योग करने से वंचित व्यक्ति योग महोत्सव में रविवार को सम्मिलित होकर लाभान्वित हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि ब्राइटर माइंड का प्रशिक्षण प्राप्त कर बच्चों ने अपनी सुप्त इंद्रियों को जागृत किया है। योग के माध्यम से ऎसा किया जाना संभव है। आज बच्चों ने रंग पहचानने, नोटों के नंबर बताने एवं विजिटिंग कार्ड पढ़ने का कार्य भी बंद आंखों से किया। सुनने और स्पर्श करने की शक्ति का अधिक विकास होने से वे इनसे देखने का भी कार्य कर लेते हैं। इनकी योग्यता उभरकर निखर गई है।

योग महोत्सव के आयोजन समन्वयक केके शर्मा पूर्व आईएएस ने बताया कि तीन दिवसीय योग महोत्सव संस्कृति मंत्रालय, श्रीरामचंद्र मिशन हार्टफुलनेस संस्थान, जिला प्रशासन, पुलिस विभाग एवं नगर निगम के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। योग महोत्सव में दूसरे दिन शनिवार को मोटापा तथा वजन प्रबंधन से संबंधित आसन, प्राणायाम एवं मुद्राओं का अभ्यास करवाया गया।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

Explore our articles