
आइजोल : दक्षिण मिजोरम के लुंगलेइ जिले में रविवार को एक पिकअप ट्रक एक गहरे गड्ढे में गिर गया जिससे उसमें सवार एक 11 साल के लड़के समेत कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी।पुलिस ने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब चारों लोग आइजोल से अपने गांव की ओर जा रहे थे। थिंगफॉल गांव के बाहरी इलाके में पिकअप ट्रक सड़क से फिसल कर 200 मीटर गहरे गड्ढे में गिर गया।पुलिस ने बताया कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी।


