spot_img

Aizawl: मिजोरम में 3.5 तीव्रता का भूकंप

आइजोल:(Aizawl) मिजोरम में आज सुबह 7:18 बजे भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए। भूकंप से फिलहाल किसी भी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र मिजोरम का लुंगलेई रहा। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.5 दर्ज की गई। भूकंप के झटके त्रिपुरा के भी कुछ हिस्सों में महसूस किए गए। इसके साथ ही पड़ोसी देश म्यांमार के भी कुछ स्थानों में इस भूकंप को लोगों ने महसूस किया।

Explore our articles