आइजोल : मिजोरम में तीन करोड़ रुपये की मादक पदार्थ के बाद असम राइफल्स और राज्य पुलिस के संयुक्त बलों ने 2.7 करोड़ रुपये मूल्य की अवैध बर्मीज (म्यांमार) सुपारी जब्त की है। जब्त बर्मी सुपारी को चम्फाई जिला सीमा शुल्क विभाग को सौंप दिया गया है।
असम रायफल के सूत्रों ने बताया है कि विशेष सूचना के आधार पर सोमवार को चम्फाई जाले के काननवेंग इलाके में 42वीं असम राइफल्स बटालियन और मिजोरम पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 2.7 करोड़ रुपये मूल्य की अवैध बर्मीज सुपारी जब्त की गई।
इस बीच, मिजोरम पुलिस ने आज (सोमवार को) एक सोशल मीडिया एक्टिविस्ट को आइजोल में लल्हारियात्तिरी फिलिंग स्टेशन के पास फ़ॉकलैंड इलाके में लगभग 3 करोड़ रुपये मूल्य की 14,600 मेथामफेटामाइन गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान चम्फाई जिला के काननवेंग निवासी तिलचवाना के 35 वर्षीय पुत्र लायनचिथंगा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक लियानचिथांगा मिजोआ के लोकप्रिय सोशल मीडिया मिजोया अनाफिसियल का अकाउंट होल्डर है। यह खाता 2019 से सक्रिय है।
पुलिस लायनचिथांगा के खिलाफ एनडी एंड पीएस एक्ट की धारा 22 (सी) के तहत मामला दर्ज कर उसके साथियों का पता लगाने में जुट गयी है।


