spot_img

Ahmedabad : भारत से पिछली हार का बदला लेने उतरेगी नीदरलैंड

Ahmedabad: The Netherlands will look to avenge their previous defeat to India.

अहमदाबाद : (Ahmedabad) टी-20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) का 36वां मुकाबला बुधवार को भारतीय क्रिकेट टीम और नीदरलैंड क्रिकेट टीम (Indian cricket team and the Netherlands) के बीच खेला जाएगा। भारत के लिए यह मुकाबला एक अभ्यास की तरह होगा क्योंकि वह सुपर-8 में पहले जगह बना चुकी है। वह बेखौफ खेल का प्रदर्शन करना चाहेगी। नीदरलैंड टीम इस मैच में जीत दर्ज करते हुए भारत को चौंकाने का प्रयास करेगी। इससे मैच के रोमांचक होने की उम्मीद है।

नीदरलैंड के खिलाफ भारत ने जीता है एकमात्र मैच
टी-20 प्रारूप में अब तक दोनों टीमों के बीच केवल एक मैच खेला गया है, जिसमें भारतीय टीम ने जीत दर्ज की थी। यह मुकाबला टी-20 विश्व कप 2022 में सिडनी में खेला गया था। उसमें भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 179/2 का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में नीदरलैंड टीम 9 विकेट के नुकसान पर 123 रन ही बना सकी थी। ऐसे में नीदरलैंड इस बार उस हार का हिसाब चुकता करने का प्रयास करेगी।

भारत की प्लेइंग इलेवन में नजर आ सकते हैं बदलाव
भारत के सुपर-8 में पहुंचने के कारण इस मैच में उसकी प्लेइंग इलेवन में कई बदलाव नजर आ सकते हैं। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या (Fast bowlers Jasprit Bumrah and Hardik Pandya) को आराम दिया जा सकता है। हालांकि, टीम के बल्लेबाजी क्रम में बदलाव की उम्मीद कम ही नजर आ रही है।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर और मोहम्मद सिराज।

इस संयोजन के साथ उतर सकती है नीदरलैंड की टीम
नीदरलैंड को अपने आखिरी मुकाबले में USA क्रिकेट टीम के खिलाफ 93 रनों से हार मिली थी। ऐसे में माइकल लेविट और मैक्स ओडाउड (Michael Levitt and Max O’Dowd) की सलामी जोड़ी टीम को अच्छी शुरुआत देना चाहेगी। बास डी लीडे पर मध्य क्रम को मजबूती देने की जिम्मेदारी होगी।

नीदरलैंड की संभावित एकादश: माइकल लेविट, मैक्स ओडाउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), जैक लायन कैशे, लोगन वान बीक, आर्यन दत्त, रूएलॉफ वैन डर मर्वे, फ्रेड क्लासेन और काइल क्लेन।

कैसा रहता है नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच का मिजाज?
नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम (Narendra Modi Cricket Stadium) में काली और लाल मिट्टी की अलग-अलग पिचें हैं। लाल मिट्टी की पिचें काली मिट्टी की तुलना में तेज गेंदबाजों को अधिक सहायता प्रदान करती हैं। यहां बल्लेबाजों को आमतौर पर रन बनाना आसान रहता है। हालांकि, शुरुआती कुछ ओवर चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। काली मिट्‌टी की पिच पर उछाल सामान्य होता है, लेकिन स्पिनरों को ज्यादा मदद मिलती है। विश्व कप को देखते हुए यहां रनों से भरी हुई पिच पर मैच हो सकता है।

कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम?
एक्यूवेदर के अनुसार, 18 फरवरी को अहमदाबाद का मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 19 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने मिल सकता है।

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें
सूर्यकुमार ने पिछले 10 मुकाबलों में 55.29 की औसत से 387 रन बनाए हैं। ईशान के बल्ले से 6 मुकाबलों में 53.29 की औसत से 373 रन निकले हैं। नीदरलैंड से ओडाउड ने पिछले 10 मुकाबलों में 260 रन बनाए हैं। कप्तान एडवर्ड के बल्ले से 10 मैचों में 242 रन निकले हैं।अर्शदीप ने पिछले 8 मैच में 14 विकेट चटकाए हैं। क्लेन के नाम 9 मैच में 13 विकेट है। इन सभी के प्रदर्शन पर नजरें होंगी।

Explore our articles