spot_img

Ahmedabad: संघ प्रमुख डॉ. भागवत का अहमदाबाद में संबोधन आज

Ahmedabad

अहमदाबाद :(Ahmedabad) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत (Dr. Mohan Bhagwat) करीब आठ साल बाद गुजरात में अपना संबोधन देंगे। संघ प्रमुख जीएमडीसी के पास यूनिवर्सिटी मैदान पर समाज शक्ति संगम को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में 10 हजार से अधिक स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में मौजूद रहेंगे।इस कार्यक्रम का आयोजन भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर किया गया है। सरसंघचालक ने इससे पहले 2015 में सार्वजनिक तौर एक कार्यक्रम को संबोधित किया था।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कर्णवती महानगर के इस कार्यक्रम में डॉ. भागवत शाम साढ़े पांच बजे संबोधन देंगे। संघ प्रमुख शुक्रवार से 2 दिन के दौरे पर गुजरात में रहेंगे। वो 15 अप्रैल को भी कुछ कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इसमें पुस्तक विमोचन कार्यक्रम भी शामिल है। डॉ. भागवत दो हफ्ते पहले भी अहमदाबाद पहुंचे थे। उन्होंने शिवानंद आश्रम में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था।

Shimla : रोहडू में चिट्टा तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, मैकेनिक बना यूपी का सप्लायर गिरफ्तार

शिमला : (Shimla) शिमला जिला के रोहडू थाना (Rohru police station in Shimla district) क्षेत्र में चिट्टा तस्करी ('Chitta' (heroin) smuggling) के एक संगठित...

Explore our articles