spot_img

Ahmedabad: गुजरात के मुख्यमंत्री पटेल सात दिन के विदेश प्रवास पर जापान पहुंचे

अहमदाबाद:(Ahmedabad) गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल (Gujarat Chief Minister Bhupendra Patel) रविवार सुबह जापान पहुंचे। वाइब्रेंट गुजरात समिट-2024 के तहत शीर्ष प्रतिनिधिमंडल के साथ वे 7 दिन तक विदेश प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे सिंगापुर भी जाएंगे। इससे पूर्व शनिवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन-पूजन के बाद शनिवार शाम मुंबई से वे जापान के लिए रवाना हुए थे।

जापान पहुंचने पर मुख्यमंत्री पटेल का भारतीय राजदूत सीबी जॉर्ज और दूतावास के अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री वाइब्रेंट गुजरात समिट-2024 के प्रमोशन के लिए जापान में कई बड़े उद्यमियों से मिलेंगे। साथ ही अलग-अलग प्रांतों के गवर्नर्स के साथ वन टू वन बैठक करेंगे। इस दौरान रोड शो का भी आयोजन किया जाएगा।

गुजरात में अगले साल जनवरी में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का आयोजन होना है। इसकी तैयारियों के तहत राज्य के बड़े शहरों में रोड शो, समारोहों का आयोजन कर निवेशकों के बीच माहौल बनाया जा रहा है। इसी के तहत मुख्यमंत्री 2 दिसंबर तक जापान और सिंगापुर के प्रवास पर रहेंगे।

मुख्यमंत्री के साथ राज्य के मुख्य सचिव राजकुमार, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव पंकज जोशी, उद्योग-खान विभाग के एसीएस एस जे हैदार, गिफ्ट सिटी के वरिष्ठ प्रतिनिधि, गुजरात की रेसिडेंट कमिश्नर आरती कंवर, इंडेक्स्ट बी के प्रबंध निदेशक गौरांग मकवाणा और मुख्यमंत्री के निजी सिचव नील पटेल भी विदेश प्रवास पर साथ गए हैं। मुख्यमंत्री और उनके साथ जाने वाला अधिकारियों का दल 26 से 30 नवंबर तक जापान में रहेगा। इसके बाद 1 और 2 दिसंबर को मुख्यमंत्री सिंगापुर में रहेंगे।

Ranchi : आईईडी विस्फोट में घायल सहायक कमांडेंट सहित दो जवान हेलीकॉप्टर से लाए गए रांची

रांची : (Ranchi) झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले (Jharkhand's West Singhbhum district) के घने सारंडा जंगल में रविवार तड़के सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित माओवादी संगठन...

Explore our articles